फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khatauli Murders, Four Murders in Panchkula, Pistol Supplier Arrested by Police

खटौली हत्याकांड: 4 कत्ल के लिए देसी पिस्टल मुहैया कराने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, यूपी से हैं

Wed, 28 Nov 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 28 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Khatauli Murders, Four Murders in Panchkula, Pistol Supplier Arrested by Police
Arrest
16 नवंबर को खटौली में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसके सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दोनों आरोपी राजिंदर और ओंकार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस उन्हें वहीं से से गिरफ्तार करके लाई है। पुलिस ने हत्यारोपी लवली और रामकुमार से पूछताछ के दौरान यह साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद पंचकूला पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि रामकुमार की मुलाकात राजिंदर से काफी पहले हुई थी। राजिंदर से ही रामकुमार ने देसी पिस्टल चालीस हजार में खरीदी। सीआईए इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल बाइक, कपड़े पहले ही बरामद किए जा चुके थे। अब देसी पिस्टल भी मिल गई है।
विज्ञापन


मोहित को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
मामले में फरार आरोपी मोहित को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दावा है कि वह भी जल्द पकड़ा जाएगा।

काल्पी गांव में फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी
चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार फारेंसिक टीम के साथ काल्पी गांव का दौरा कर चुके हैं। यहां सुधा की लाश को जलाकर खेत में दबा दिया गया था। फोरेंसिक टीम मिट्टी के सैंपल लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने लवली को आज पेश करेगी पुलिस  
खटौली हत्याकांड की आरोपी मृतक राजबाला की बेटी लवली को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। मोहित की सुरागकशी को आधार बनाकर लवली का रिमांड मांगेगी। लवली को इसके पहले पुलिस सात दिन रिमांड में रख चुकी है।


ये है मामला
याद दिला दें कि 16 नवंबर को दादी राजबाला, दो पोते दिव्यांश व आयुष और पोती ऐश्वर्या की हत्या हो गई थी। आरोप है कि लवली और उसके पति रामकुमार, ममेरे भाई मोहित ने मिलकर सभी की हत्या की है। इसमें अभी तक मोहित पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed