फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khatauli Murders Accused Lady Revealed Secrets of Murders of Brother Wife Sudha

खटौली हत्याकांडः मां और 3 भतीजे-भतीजी से पहले भाभी सुधा का भी किया था कत्ल, बताया कैसे

Sat, 01 Dec 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, पंचकूला
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, पंचकूला Updated Sat, 01 Dec 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Khatauli Murders Accused Lady Revealed Secrets of Murders of Brother Wife Sudha
खटौली हत्याकांड की आरोपी
बहुचर्चित खटौली हत्याकांड में आरोपियों ने मृतक बच्चों की मां सुधा का भी कत्ल किया था। कैसे और क्यों, इसके बारे में उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया। खटौली मर्डर केस की मुख्य साजिशकर्ता राजबाला की बड़ी बेटी लवली के पति रामकुमार ने शुक्रवार को पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रामकुमार व अन्य सुधा की हत्या करने के बाद शव को कार में डालकर लेकर गए थे, जबकि वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से आए थे। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए हत्या के अगले ही दिन सुधा के अधजले शव को मारकंडा नदी में फेंक किया था और गाड़ी को उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ में बेच दिया था। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच पुलिस ने बाइक तो बरामद कर ली है, लेकिन कार और अस्थियों को बरामद करने के लिए आरोपी रामकुमार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


पिस्टल पर लगा था रामकुमार का खून
सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि राजबाला समेत तीन मासूमों की गोली मारकर हत्या करने के दौरान आरोपी रामकुमार के हाथ में चोट लगी थी। इसके अलावा उसके हाथ का खून हत्या में प्रयुक्त हथियार पर भी लगा था। जिसे फोरेंसिक लैब से टेस्ट करवाने के लिए शुक्रवार को कोर्ट से परमिशन ली गई है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि चारों लोगों की हत्या इसी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवली को न्यायिक हिरासत में भेजा

लवली की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे पुलिस ने पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने लवली को राजबाला समेत तीन मासूमों और उपेंद्र की पत्नी सुधा की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि कोर्ट ने लवली के पति रामकुमार को राजबाला मर्डर केस में न्यायिक हिरासत में भेजा है और सुधा केस में पुलिस को चार दिन का समय रिमांड के लिए दिया है।

पुलिस हिरासत में सुरेशपाल और मोहित
क्राइम ब्रांच पुलिस ने सुधा मर्डर केस में फरार चल रहे राजबाला के भाई सुरेश पाल और उसके बेटे मोहित को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि दोनों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है।

 

सुधा ने रची थी राजबाला की हत्या की साजिश

खटौली मर्डर केस जांच के दौरान यह भी निकल कर आ रहा है कि सुधा ने लवली के साथ मिलकर अपनी सास राजबाला के मर्डर का प्लान तैयार किया था। इसके लिए सुधा ने लवली को प्रॉपर्टी का लालच दिया था। लेकिन लवली ने सुधा की प्लानिंग को राजबाला से शेयर कर दिया था। इसी के चलते राजबाला ने बेटी लवली और उसके पति रामकुमार के साथ मिलकर हत्या की थी।

हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं। सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार का कहना है कि लवली और सुधा के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। इसलिए वह अपनी भाभी का साथ किसी भी सूरत में नहीं दे सकती है। वहीं, उन्होंने बताया कि सुधा के पति उपेंद्र की मौत के मामले में अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। क्योंकि न तो उपेंद्र का शव मिला है और न ही उससे जुड़े कोई सुराग ही हाथ लगे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed