फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kashmiri boys changed married lady religion, connecction to jammu kashmir stone pelters

दोस्ती करके विवाहिता का धर्म बदलवाने के मामले में बड़ा खुलासा, पत्थरबाजों से जुड़ा कनेक्शन

Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
 Kashmiri boys changed married lady religion, connecction to jammu kashmir stone pelters
सांकेतिक तस्वीर
दोस्ती करके विवाहिता का धर्म बदलवाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसका जम्मू कश्मीर के पत्थरबाजों से कनेक्शन सामने आया है। पंजाब की बठिंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों से पता चला है कि कश्मीरी युवक विवाहिता से पैसे ऐंठ कर उसका कुछ हिस्सा कश्मीर के पत्थबाजों को फंड के तौर पर देते थे। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बठिंडा निवासी हिंदू विवाहिता की कुछ समय पहले कश्मीरी युवाओं के साथ उस समय दोस्ती हो गई थी जब वह अपने पति के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गई थी। इसके बाद कश्मीरी युवाओं और हिंदू विवाहिता के बीच फोन पर चैटिंग होनी शुरू हो गई थी। कश्मीरी युवाओं ने विवाहिता का इस कदर ब्रेन वॉश किया कि उसका फोन पर ही धर्म परिवर्तन करवा दिया। जिसके चलते विवाहिता कुरान शरीफ पढ़ने लगी। 
विज्ञापन

पति ने दी लिखित शिकायत

 Kashmiri boys changed married lady religion, connecction to jammu kashmir stone pelters
सांकेतिक तस्वीर
जब इस बारे में विवाहिता के पति को पता चला तो उसने एक लिखित शिकायत अपनी पत्नी और अज्ञात कश्मीरी युवाओं के खिलाफ एसएसपी बठिंडा के नाम भेजी। इसकी जांच एसएसपी ने आगे एक एसपी रैंक के अधिकारी को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उन कश्मीरी युवाओं के फोन ट्रेस कर रही है, जिन्होंने विवाहिता का फोन पर धर्म परिवर्तन करवाया। विवाहिता के पति ने पुलिस को कुछ फोटो, वीडियो और कश्मीरी युवाओं के नंबर सौंपे हैं।

 सूत्रों के मुताबिक कश्मीरी युवक विवाहिता से कुछ ही माह में दो लाख रुपये से अधिक ऐंठ चुके हैं और उनमें से कुछ रुपये कश्मीरी युवाओं ने कश्मीर में सेना पर पथराव करने वाले पत्थरबाजों को फंड के तौर पर दिए है। विवाहिता के पति ने पुलिस से बताया है कि उसको डर है कि उसकी पत्नी कश्मीरी युवाओं के साथ मिलकर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है।

विवाहिता और उसके पति के करीबी सूत्रों से पता चला है कि विवाहिता ने खुद धर्म परिवर्तन करने के बाद कुछ दिन पहले अपनी नौ वर्षीय बेटी का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया है। वहीं संपर्क करने पर एसपी (डी) स्वर्ण खन्ना ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed