फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kandahar scandal: Guilty sought parole

कंधार कांड के दोषी ने मांगी पैरोल

Mon, 14 Jul 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Jul 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kandahar scandal: Guilty sought parole

कंधार हाईजैकिंग मामले में पटियाला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे अब्दुल लतीफ ने अपनी 74 वर्षीय वृद्ध मां से मिलने के लिए पैरोल मांगी है।

विज्ञापन


सरकार उसकी अर्जी पर कई महीने गुजरने पर भी फैसला नहीं ले पाई है। इसलिए अब उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट के जस्टिस आरपी नागरथ ने सरकार से अर्जी पर तीन हफ्ते में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लतीफ ने पैरोल अर्जी में कहा है कि वह पिछले 15 साल से जेल में बंद है। उसकी मां का स्वास्थ्य सही नहीं रहता, लिहाजा वह मां से मिलना चाहता है। बता दें कि, दिल्ली से नेपाल जा रही फ्लाइट को हरकत-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों ने 24 दिसंबर 1999 में हाईजैक कर लिया था और विमान अफगानिस्तान ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात में मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद सईयद शेख को रिहा करने की शर्त पूरी होने पर ही यात्री छोडे़ गए थे। लतीफ को इस मामले में 30 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उससे विस्फोटक भी बरामद हुए थे। वह मुंबई में भी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था।

2008 में सुनाई थी उम्र कैद की सजा
लतीफ को हाईजैकिंग में पटियाला की सीबीआई अदालत ने पांच फरवरी 2008 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। लतीफ ने हाईकोर्ट में सजा को चुनौती दी, तो सीबीआई ने इसे दुर्लभ मामला बताते हुए उम्र कैद को फांसी में बदलने की अपील की थी। हाईकोर्ट ने लतीफ की याचिका इसी साल 25 फरवरी को खारिज कर दी थी और लतीफ की उम्र कैद को बरकार रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed