फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kabaddi player murder, rohtak player murder, rohtak murder, rithal village murder, haryana, rohtak

कबड्डी खिलाड़ी मर्डर केस, मुखबिर गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा

Sat, 19 Mar 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 19 Mar 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
kabaddi player murder, rohtak player murder, rohtak murder, rithal village murder, haryana, rohtak
रोहतक कबड्डी प्लेयर मर्डर - फोटो : अमर उजाला
रोहतक जिले के गांव रिठाल में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह की हत्या गांव के ही एक युवक की मुखबिरी के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर को दबोच लिया है। पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है। सदर थाना एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि सोमबीर ने ही सुखविंद्र की मुखबिरी की थी। आरोपी ने पूछताछ में उगला कि वह कई दिनों से सुखविंद्र का पीछा कर रहा था।
विज्ञापन


वारदात वाली सुबह से ही वह सुखविंद्र पर नजर रखे था। जैसे ही सुखविंद्र प्रेक्टिस के बाद घर की ओर चला तो उसने बदमाशों को लोकेशन दे दी, यह भी बताया कि सड़क सुनसान है। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
बता दें कि रिठाल में मंगलवार शाम को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपियों ने देवेंद्र उर्फ  काला हत्याकांड का बदला लेने के लिए सुखविंद्र को मौत के घाट उतारा।


बदमाश लंबे समय से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जून 2015 में हुए देवेंद्र काला हत्याकांड में सुखविंद्र का भाई नामजद है। इसी विवाद में मंगलवार को बदमाशों ने सुखविंद्र को निशाना बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed