{"_id":"58baa4f84f1c1bc309830791","slug":"kabaddi-player-brutally-beaten-till-death-at-kaithal-village-of-haryana-may-be-honour-killing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या, परिजन रो-रोकर बेहाल, वजह कर देगी हैरान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या, परिजन रो-रोकर बेहाल, वजह कर देगी हैरान
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल में कबड्डी प्लेयर की पीट पीट कर हत्या
पीट पीट कर कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। घटना हरियाणा के कैथल की है। जिले के गांव दिल्लोंवाली में एक कबड्डी खिलाड़ी को कुछ लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। वहीं उसका दोस्त इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक युवक का नाम प्रदीप बताया जा रहा है और वह 12वीं कक्षा का छात्र था। घायल युवक का नाम मोहित है। आरोप गांव पाडला के लोगों पर लगे हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने गांव पाडला पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन घायल छात्र मोहित से भी पूरी वारदात के बारे में जानकारी हासिल की।
दूसरी ओर, परिजनों का आरोप है कि पाडला के कुछ लोगों ने प्रदीप की साजिश के तहत हत्या की है। प्रदीप के शरीर पर चोटों के निशान हैं। सुबह फोन करके उन्हें पाडला गांव में बुलाया गया और शव सौंपने से पहले समझौते का दबाव बनाया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए चार युवक
कैथल में कबड्डी प्लेयर की पीट पीट कर हत्या
मृतक के पिता सतबीर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं दोपहर को मृतक के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जिला अस्पताल के सामने जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मिली जानकारी के अुनसार, प्रदीप, मोहित और एक अन्य दोस्त पास के गांव में शादी समारोह में गए थे। वहां से वापिस लौटते समय वे दोनों तीसरे दोस्त को पाडला गांव छोड़ने चले गए। वहां प्रदीप ने अपनी गलफ्रेंड से मिलने की बात करने लगा। इस बीच किसी ने उन्हें रुकने का इशारा करते हुए आवाज लगाई। जैसे ही वे नजदीक आए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दोनों को घर के अंदर बांध दिया और बेरहमी से पीटा।
प्रदीप के साथ ज्यादा मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह देखकर युवक वहां से भाग गए। शनिवार सुबह युवकों ने मृतक प्रदीप के घर पर फोन किया कि अपने बेटे को ले जाओ। परिजन जब गांव पहुंचे तो प्रदीप वहां मृत मिला और मोहित घायल अवस्था में मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।