फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judicial custody of minor accused

न्यायिक हिरासत में नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 

Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Judicial custody of minor accused
arrest - फोटो : demo

अभयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से जिला अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को देर रात गांव अभयपुर में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का केस दर्ज किया था। मामले में पड़ोस में रह रहे एक व्यस्क (जो दो बच्चों का बाप है) पर आरोप लगे थे।
विज्ञापन


महिला पुलिस थाना ने अभयपुर में मानसिक रूप से बीमार एक नाबालिग से दो बच्चों के बाप द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी उसे शिकार बनाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब लड़की की मां व परिजनों ने पुलिस में शिकायत देने को कहा। तो आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि अभयपुर में नाबालिग अपनी मां, तीन भाई व एक बहन की साथ किराये के मकान में रहती है। 


जिस मकान में नाबालिग लड़की रहती थी। महिला ने बेटी से मिली शिकायत के बाद बाद सेक्टर 19 पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसके बाद उसे महिला थाने में भेज दिया गया। पुलिस ने लड़की का सामान्य अस्पताल सेक्टर 6  मेडिकल करवाकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed