{"_id":"65dca8ec7ccce2d2bf00058c","slug":"je-and-clerk-of-municipal-improvement-trust-caught-taking-bribe-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नगर सुधार ट्रस्ट के जेई और क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: नगर सुधार ट्रस्ट के जेई और क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते किया काबू
Mon, 26 Feb 2024 09:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:32 PM IST
सार
अमृतसर में नगर सुधार ट्रस्ट के एक जूनियर इंजीनियर और क्लर्क को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक प्लॉट की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर सुधार ट्रस्ट के एक जूनियर इंजीनियर और क्लर्क को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नवां कोट निवासी इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता इंद्रजीत सिंह ने ब्यूरो दफ्तर में बताया था कि उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट में अमृतसर रेलवे लिंक रोड के एक प्लॉट की मालकी संबंधी एनओसी का आवेदन किया था। नगर सुधार ट्रस्ट के जूनियर इंजीनियर (जेई) जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार ने एनओसी जारी करने के बाद इंद्रजीत सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
बराड़ ने बताया कि शिकायत के बाद ट्रस्ट के उक्त दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ने नगर सुधार ट्रस्ट के दोनों उक्त आरोपियों को 50 हजार रुपये पकड़ाए तो ब्यूरो की टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों को गिरफ्तार कर लिया और 50 हजार रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन