फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   JE and clerk of Municipal Improvement Trust caught taking bribe

Amritsar News: नगर सुधार ट्रस्ट के जेई और क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते किया काबू

Mon, 26 Feb 2024 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

अमृतसर में नगर सुधार ट्रस्ट के एक जूनियर इंजीनियर और क्लर्क को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक प्लॉट की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
JE and clerk of Municipal Improvement Trust caught taking bribe
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर सुधार ट्रस्ट के एक जूनियर इंजीनियर और क्लर्क को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नवां कोट निवासी इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता इंद्रजीत सिंह ने ब्यूरो दफ्तर में बताया था कि उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट में अमृतसर रेलवे लिंक रोड के एक प्लॉट की मालकी संबंधी एनओसी का आवेदन किया था। नगर सुधार ट्रस्ट के जूनियर इंजीनियर (जेई) जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार ने एनओसी जारी करने के बाद इंद्रजीत सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


बराड़ ने बताया कि शिकायत के बाद ट्रस्ट के उक्त दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ने नगर सुधार ट्रस्ट के दोनों उक्त आरोपियों को 50 हजार रुपये पकड़ाए तो ब्यूरो की टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों को गिरफ्तार कर लिया और 50 हजार रुपये भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed