फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT recruitment scam and arrested broker, nine arrests made so far

जेबीटी भर्ती घोटाला:  एक और दलाल गिरफ्तार , अब तक हुई नौ गिरफ्तारी 

Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
JBT recruitment scam and arrested broker, nine arrests made so far
Jail

जेबीटी भर्ती घोटाले में एसआईटी ने फरार चल रहे  एक और दलाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने 30  जेबीटी और टीजीटी टीचरों के नाम बताए हैं जिनको उसने भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने सोनीपत निवासी रविंद्र बानियां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसने 30  टीजीटी और जेबीटी कैंडिडेट्स को सतिंद्र हुड्डा से मिलवाया था। पूछताछ में उसने बताया कि जेबीटी के लिए प्रत्येक कैंडिडेट से दस लाख और टीजीटी के लिए बारह लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


 उसने बताया कि हर कैंडिडेट से उसे एक एक लाख रुपये कमीशन मिला  था। वह सतिंदर हुड्डा के साथ कैंडिडेट्स को लेकर पेपर की तैयारी करवाने के लिए लखनऊ गया था। एसआईटी सोमवार को रविंद्र बानियां को जिला अदालत में पेश कर आरोपी का रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र बानियां की गिरफ्तारी के साथ एसआईटी इस मामले में अब तक चार टीचरों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसआईटी अब तक  रविंद्र के अलावा बृजेंद्र नैन, सतिंदर हुड्डा, संपूर्ण सिंह, सचिन हुड्डा, नवीन मलिक, संदीप कुमार, देवेंदर और सुशीला रानी  को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed