दलित छात्रा से रेप, जहर पिला झाड़ियों में फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज जा रही एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया गया। विरोध करने पर छात्रा को जहर पिलाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात, हरियाणा के महम थाने के अंतर्गत एक गांव में हुई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने भी पीजीआई पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना। आरोपी छात्रा का पड़ोसी बताया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि तीन-चार माह पहले भी आरोपी ने छात्रा को परेशान किया था। पंचायत में माफी मांगे जाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
जेबीटी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है
महम थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 21 वर्षीय दलित युवती महम स्थित कॉलेज में जेबीटी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। रोजाना उसका बड़ा भाई उसे बाइक पर कॉलेज तक छोड़ने जाता था। लेकिन, शुक्रवार को उसके भाई के कहीं व्यस्त होने के कारण छात्रा पैदल ही कॉलेज जा रही थी। गांव के बाहर गांव का ही एक युवक नरेश बाइक लेकर आया और छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया।
नरेश छात्रा को महम बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में ले गया और दुराचार किया। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की औरर एक बोतल में भरा जहरीला पदार्थ उसे जबरन पिला दिया।
इसके बाद आरोपी छात्रा को बस स्टैंड के पास ही फेंक कर फरार हो गया। किसी यात्री ने छात्रा को अचेत पड़ा देखा तो उसके आईकार्ड पर लिखे नंबर से परिजनों को सूचित किया। शुक्रवार देररात छात्रा को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। महम थाना पुलिस ने छात्रा और परिजनों के बयान पर नरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जाना हाल
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने पीजीआई पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और पीड़ित की हिम्मत बंधाई। मेडिकल जांच, पुलिस कार्रवाई और उसकी हालत का भी जायजा लिया। प्रशासन को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। पीजीआई प्रबंधन ने गाइनी विभाग की सीनियर चिकित्सक की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड का गठन किया है।
पढ़ने में है होशियार है मेरी बेटी
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में होशियार है। स्कूल स्तर पर भी लड़की अव्वल रही है और अब वह जेबीटी कर रही है। उनके तीन लड़के और एक लड़की है। लड़कों की अपेक्षा लड़की पढ़ाई में होशियार है मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वर्जन ::::
मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
छात्रा के बयान पर नरेश के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट करने, दुराचार करने और जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
प्रवीर कुमार, एसएचओ, थाना महम।