फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jawan beaten to death in Gurdaspur of Punjab

बर्बरता: छह माह बाद छुट्टी पर घर आ रहे जवान की हत्या, चोर समझ कर गुरदासपुर में पीट-पीटकर ली जान

Fri, 02 Jul 2021 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 07:10 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर में एक जवान लोगों की बर्बरता का शिकार हुआ। छह माह बाद अरुणाचल प्रदेश से लौट रहे जवान की घर पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने जान ले ली। नाराज परिजनों ने अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Jawan beaten to death in Gurdaspur of Punjab
धरने पर बैठे नाराज परिजन, मृतक जवान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के गांव सरमो लाहड़ी के रहने वाले सैनिक दीपक सिंह की गुरदासपुर में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया तो गुस्साए परिवार और गांववासियों ने सैनिक के शव को गांव सरमो लाहड़ी से गुजरने वाले पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चार घंटे धरना दिया। भोआ के विधायक जोगिंदर पाल भी उनके साथ धरने पर बैठे। 

विज्ञापन


पठानकोट पुलिस के मनाने के बावजूद गांववासी नहीं माने। इसके बाद गुरदासपुर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने गांववासियों और परिवार के दबाव के बाद दो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया, तब कहीं जाकर लोगों ने धरना खत्म और ट्रैफिक बहाल हुआ।
विज्ञापन


मृतक सैनिक के पिता ओंकार सिंह ने बताया कि दीपक सिंह भारतीय सेना के ग्रिफ में तैनात था। अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग थी। छह महीने बाद घर आना था। वह अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से बस में बैठकर पठानकोट आ रहा था। गलती से वह काहनूवान चौक में उतर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात 11 बजे उसे प्यास लगी तो वह गुरुद्वारा कुल्लियां वाला में पानी पीने चला गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चोर बताकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे लोगों से छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, वहां दीपक ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने उन्हें सुबह सूचना दी कि दीपक की मौत हो चुकी है। पिता ने बताया कि उन्हें पता चला है कि उनके बेटे की हत्या गुरजीत सिंह निवासी तिब्बड़ी रोड गुरदासपुर, दलबीर सिंह निवासी पाहड़ा और दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमला करके की है। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। 

पिता ने बताया कि रात को जब उनकी फोन पर बेटे से बात हुई तो उसने बताया था कि कुछ लोग उसे चोर समझकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। इसी दौरान उसका फोन कट गया और फिर स्विच ऑफ हो गया। उसके पास काफी सामान था। लेकिन उन्हें कोई सामान नहीं मिला, मोबाइल भी गायब है। 

उक्त मामले में गुरजीत सिंह और दलजीत सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। - सुखपाल सिंह, डीएसपी, सिटी गुरदासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed