{"_id":"5703aa844f1c1b3525c810e6","slug":"jat-andolan-five-policeman-suspand-captain-abhimaniyu-finance-minister-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री के घर में आगजनी के मामले में 5 पुलिसवाले सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वित्त मंत्री के घर में आगजनी के मामले में 5 पुलिसवाले सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर जाट आरक्षण के दौरान आगजनी व लूटपाट की घटना के सिलसिले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने संबंधित थाना एसएचओ, चौकी इंचार्ज और घर पर तैनात रहे 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि इन सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। ये पांच पुलिसकर्मी आंदोलन के दौरान वित्तमंत्री के घर की सुरक्षा में तैनात थे।
आरोप है कि उपद्रवियों ने कैप्टन के घर पर लूटपाट के बाद आग लगाई थी तो इन्होंने उपद्रवियों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 19 व 20 फरवरी को रोहतक में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर जमकर लूटपाट व आगजनी हुई थी।