{"_id":"5a1a9df44f1c1b6f548bf8a9","slug":"jalandhar-boy-killed-girl-friend-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां चींखे मारती हुई दौड़ रही थी, बेटे ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां चींखे मारती हुई दौड़ रही थी, बेटे ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 27 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की मां की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां चींखती चिल्लाती हुई इधर-उधर दौड़ रही थी, बेटे ने देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर उसकी मां ने दम तोड़ दिया। घटना पंजाब के जालंधर की है। रामामंडी इलाके लद्देवाली में शुक्रवार आधी रात के बाद सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां की धारदार हथियार से इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी में रोड़ बनी हुई थी।
जांच टीम ने महज सात घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठा दिया और हत्या के आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मृतका की पहचान शरणजीत कौर पत्नी स्व. हरजीत सिंह के तौर पर हुई है।
शरणजीत कौर के बेटे हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह और उसकी मां तारा हेल्थ प्रोडक्ट कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार आधी रात के बाद उसकी मां शरणजीत कौर उसके पास दूसरी मंजिल पर चीखें मारती हुई आई तो पाया कि वह खून से लथपथ थी। उसको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मां ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में काफी दहशत है।

सीसीटीवी में कैद हो गया आरोपी
cctv
- फोटो : डेमो
एडीसीपी सिटी वन कुलवंत सिंह हीर व एसीपी केंद्रीय सतिंदर चड्डा ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोई ऐेसा सबूत नहीं मिल पा रहा था, जिससे हत्यारे तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने हरप्रीत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी एक बहन कनाडा में स्टडी के लिए गई हुई थी।
पुलिस ने लद्देवाली इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसे एक युवक शरणजीत कौर के घर की तरफ आता दिखाई दे रहा था। एसीपी कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि पुलिस ने शरणजीत सिंह की फेसबुक खंगाली तो उसमें जालंधर के नीलामहल का रहने वाला सर्बजीत मिला।
सर्बजीत के बारे में पता चला कि वह दुबई में नौकरी करता था और वह शरणजीत की बेटी से शादी करना चाहता था। आरोपी के नीलामहल स्थित निवास पर छापेमारी की गई तो वह फरार था।

बेटी से मिलना जुलना पसंद नहीं था
murder
- फोटो : सांकेतिक चित्र
जांच अधिकारियों का कहना है कि शरणजीत कौर की बेटी की अभी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। आरोपी सर्बजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पिक्चर साफ हो जाएगी। शरणजीत की बेटी कनाडा जाने के बाद सर्बजीत सिंह से बात नहीं करना चाहती थी और शरणजीत कौर भी सर्बजीत सिंह के विरोध में थी।
सर्बजीत सिंह ने इससे खफा होकर शरणजीत कौर के कत्ल की साजिश रची। वह नीलामहल इलाके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लद्देवाली पहुंचा और वहां पिछली दीवार फांदकर घर में घुस आया। जहां पर शरणजीत कौर सो रही थी।
उसने तेजधार हथियार से उसके चेहरे व गले पर वार कर दिये और फरार हो गया। एडीसीपी कुलवंत सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज को सर्बजीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों को दिखाया गया तो उनहोंने इस बात की पुष्टि की कि फोटो सर्बजीत सिंह की है।