फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ITBP soldier brutally killed wife and childs due to doubt on character

शक के चलते ITBP जवान ने पत्नी-बच्चों को दी दर्दनाक मौत

Tue, 13 Oct 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुहाना/गोद बलाहा/नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बुहाना/गोद बलाहा/नारनौल(हरियाणा) Updated Tue, 13 Oct 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
ITBP soldier brutally killed wife and childs due to doubt on character

उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी शक के चलते आईटीबीपी के जवान ने बच्चों और पत्नी को खौफनाक मौत। प्रदेश की सीमा से सटे राजस्थान के गांव मेघपुर पांथरौली में आईटीबीपी जवान ने प्रेम प्रसंग के संदेह में पत्नी और दो मासूमों की मंगलवार सुबह हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीएसपी ने मौका मुआयना किया और जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


पचेरी कलां थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी सैनिक अनिल कुमार आईटीबीपी में दिल्ली कार्यरत है। उसकी पत्नी और उसमें अकसर झगड़ा होता रहता था। अनिल कुमार को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम-प्रसंग है। मंगलवार को अनिल कुमार और उसकी पत्नी ने चाय बनाई।
विज्ञापन


दोनों ने साथ बैठकर चाय भी पी। वहीं बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। बच्चों ने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद अनिल कुमार ने पत्नी सरिता देवी (30), बेटा नितिन (12) और बेटी प्रीति (9) के सिर पर ईंट और लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल खून से सनी ईंट और लोहे की लकड़ी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के कारण ही जवान पर हमला भी हुआ था

ITBP soldier brutally killed wife and childs due to doubt on character

पचेरीकलां पुलिस ने आरोपी सैनिक को पूछताछ के लिए फिलहाल निगरानी में ले रखा है। डीएसपी सुरेश सांवरिया, पचेरीकलां थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल मौके पर पहुंचे और जांच की।

दो अक्तूबर को आया था छुट्टी: आईटीबीपी जवान अनिल कुमार दो अक्टूबर को गांव में छुट्टी आया था। मंगलवार सवेरे उसने वारदात को अंजाम दे दिया। अनिल कुमार अपने गांव में पुराने घर में रहता है। उसके परिजन गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में उसका भाई, पिता और माता है।

भाई खेती का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक प्रेम-प्रसंग के कारण ही अनिल कुमार पर तीन दिन पहले पचेरीकलां गांव के पास हमला भी हुआ था। बाद में मामला रफादफा हो गया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुरुषोत्तमलाल, थाना प्रभारी पचेरीकलां ने बताया कि अनिल कुमार ने पत्नी एवं दो बच्चों की हत्या की है। अनिल द्वारा हत्या में प्रयुक्त ईंट एवं लकड़ी जब्त कर ली गई है। घटना को अंजाम प्रेम-प्रसंग के चलते दिया गया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed