फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interstate gang of vehicle robber arrested

गाड़ियां लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 काबू

Wed, 22 Oct 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 22 Oct 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
interstate gang of vehicle robber arrested

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, झारखंड व अन्य कई राज्यों में हथियारों के दम पर गाड़ियां व ट्रक लूटकर बाद में इनके फर्जी इंजन व चेसिस नंबर लिखकर भोले-भाले लोगों को बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने यहां पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के चार मेंबरों को काबू किया है, जिनके पास से करीब एक करोड़ के गाड़ियों के पुर्जे, 92 गाड़ियों व ट्रकों के इंजन और दो ट्रक समेत एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरदियाल सिंह मान, एसपी (डी) जसकिरन जीत सिंह तेजा ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि गिरोह के पकड़े सदस्यों में रमेश चंद गौड़ निवासी पटियाला, दिनेश कुमार निवासी नंदबाई जिला भरतपुर (राजस्थान), मोबीन खान निवासी पिपल खेड़ा जिला भरतपुर (राजस्थान) और बलजीत सिंह (कबाड़ी) निवासी जगदीश कालोनी पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी सन्नौर टी प्वाइंट पर चेकिंग के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड मोबीन खान व दिनेश कुमार को चोरी के एक ट्रक समेत काबू कर लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल समेत एक कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के मेंबर रमेश चंद गौड़ को बाद में काबू करके उसके पास से भारी मात्रा में गाड़ियों के तोड़े गए पुर्जे बरामद किए।

इसके बाद बलजीत सिंह (कबाड़ी) को काबू करके उसके पास से ट्रकों के 92 इंजन, एक चोरी का ट्रक बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।


पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले काफी समय से राजस्थान, यूपी, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और अन्य विभिन्न जगहों पर सरगर्म था।  
 
इसके अलावा यह गिरोह आम लोगों के घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को चोरी करके पटियाला में कबाड़ी मार्केट में लाकर गाड़ियों की तोड़-फोड़ करके उनके पुर्जे बेच देते थे। गिरोह के खिलाफ राजस्थान के जिला भरतगढ़ में विभिन्न थानों में गाड़ियों, ट्रकों की चोरी और लूटपाट के 17 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed