फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector arrested for taking bribe in Firozpur of Punjab

Punjab News: थाने में ही रिश्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

Fri, 06 Oct 2023 05:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 05:40 PM IST
सार

विजिलेंस के डीएसपी राजकुमार की अगुवाई में टीम ने धर्मकोट थाने में ही इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। मौके पर सरकारी गवाह एसडीओ सुधीर कुमार व एसडीओ गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Inspector arrested for taking bribe in Firozpur of Punjab
इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर विजिलेंस टीम ने धर्मकोट थाना में तैनात इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हुआ यूं कि शिकायतकर्ता का ट्राला चोरी हो गया था। चोरों का सुराग लग गया। मगर चोरों से ट्राला बरामद करने की एवज में इंस्पेक्टर ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। मामला 80 हजार में तय हुआ। उक्त इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विजिलेंस फिरोजपुर के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह निवासी नूरपुर हकीमा जिला मोगा ने शिकायत की थी कि चोरों से उसका ट्राला बरामद करने की एवज में धर्मकोट थाना में तैनात इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। सौदा 80 हजार रुपये में तय हुआ है। 
विज्ञापन


पहली किश्त इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की दी और दूसरी किश्त 20 हजार रुपये की दी। अब तीसरी किश्त 10 हजार रुपये की मांग रहा है। विजिलेंस के डीएसपी राजकुमार की अगुवाई में टीम ने धर्मकोट थाने में ही इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। मौके पर सरकारी गवाह एसडीओ सुधीर कुमार व एसडीओ गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे। विजिलेंस थाना फिरोजपुर ने इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed