फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innova car looted at Gun Point in Punjab

गन प्वाइंट पर कीरतपुर साहिब के पास से छीनी इनोवा, चालक को पिछली सीट पर बंधक बनाया

Fri, 30 Nov 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीरतपुर साहिब( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीरतपुर साहिब( पंजाब) Updated Fri, 30 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Innova car looted at Gun Point in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के कीरतपुर साहिब के पास दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर इनोवा गाड़ी लूट ली। जानकारी के अनुसार भूप सिंह निवासी मराथू जिला मंडी हिमाचल जो कि प्रीतम ठाकुर पुत्र गंथू राम नसोगी मनाली जिला कुल्लू की गाड़ी पर ड्राइवर है। भूप सिंह 19 नबंवर को सवारियों को चंडीगढ़ से हिमाचल घुमाने लाया था। 28 नवंबर को इन सवारियों को मोहाली हवाई अड्डे पर उतारने के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 22 की पार्किंग में गाड़ी लगाकर सो रहा था। इस दौरान दो व्यक्तियों ने गाड़ी का शीशा खटखटाया और भूप सिंह से कसोल मनीकर्ण साहिब जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन


4500 रुपये किराया तय होने के बाद गाड़ी चालक भूप सिंह ने गाड़ी मालिक को जानकारी दी और दोनों को लेकर चंडीगढ़ से मनीकर्ण साहिब की ओर चल पड़ा। इस दौरान रोपड़ में भरतगढ़ के करीब रॉयल ढाबे पर दोनों ने गाड़ी रोककर शौच करने को कहा और वहां रुकने के बाद दोबारा चल पड़े। कीरतपुर साहिब से हिमाचल मार्ग पर अलसुबह 5:30 बजे एक युवक ने उल्टी आने की बात कहते हुए गाड़ी रुकवा ली। 
विज्ञापन


इस दौरान एक व्यक्ति ड्राइवर साइड से घूमकर आया और उसकी कनपटी पर गन रखकर मारने की धमकी दी और उसे गाड़ी की पिछली सीट पर बांध दिया। लुटेरों ने गाड़ी के चालक भूप सिंह का मोबाइल भी ले लिया और गाड़ी में जीपीआरएस के कुनेक्शन की तार भी काट दी। ताकि गाड़ी की लोकेशन का पता न चल सके। इसके बाद वह गाड़ी को नूरपुरबेदी के रास्ते रोपड़ की ओर ले आए और रोपड़ बाईपास पर बने एक पैलेस के पास सुबह साढे़ छह बजे गाड़ी के चालक भूप सिंह को उतारकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा के ड्राइवर भूप सिंह ने सिटी थाना रोपड़ में पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में कार्रवाई करते हुए कीरतपुर साहिब पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट और असलाह एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed