फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industrialist kidnapped in Sonipat of Haryana

सोनीपतः दिल्ली के उद्योगपति का अपहरण, बेटे ने दिखाई जांबाजी, पीछा कर बदमाशों से छुड़वाया

Mon, 09 Dec 2019 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Industrialist kidnapped in Sonipat of Haryana
गाड़ी का टूटा हुआ कांच।

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के बाहर से बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उद्योगपति का अपहरण कर लिया। बदमाश जब व्यापारी का अपहरण कर भाग रहे थे तो बेटे ने देख लिया, जिस पर उसने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव छतेहरा रेलवे पुल पर उसके बेटे ने बदमाशों की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। 

विज्ञापन


पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने उद्योगपति को नीचे उतार दिया। बदमाशों ने उद्योगपति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान हड़बड़ी में उनकी एक पिस्तौल भी गाड़ी में गिर गई। बाद में वे फरार हो गए। उद्योगपति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली स्थित निरंकारी कालोनी के रहने वाले परमजीत ने राई पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में एसएस इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से सरिया बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार करीब 11 बजे फैक्ट्री में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाने पता लगा कि पानी नहीं आया है। वह पास ही स्थित पंपसेट केंद्र पर जाने के लिए बाहर आ गए। जब वह फैक्ट्री के बाहर आए तो इसी दौरान वहां पहले से खड़ी सफेद रंग की आई-20 कार से दो युवक उतरकर आए और उन्हें पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया। 

इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर जठेड़ी रोड पर चले गए। इसी बीच उनके बेटे समनीत ने बदमाशों को उसे उठाते हुए देख लिया था। उसने पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाशों ने देखा कि क्रेटा गाड़ी सवार युवक उनका पीछा कर रहा है। जब वे पीछे देखने लगा तो उसने बताया कि वह उसका बेटा है। इस पर बदमाश पकड़े जाने से घबरा गए। उन्होंने आपस में कहा कि इसे यहीं उतार देते हैं। 

इसके बाद बेटे ने पुलिस को भी फोन कर दिया, जिससे वह पकड़े जाएंगे। इस पर आरोपी छतेहरा रेलवे पुलिस पर कार ले गए और वहां ले जाकर कार दी। इस पर उसका बेटा भी वहां पहुंच गया। उसने बदमाशों की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। बदमाशों ने परमजीत को अपनी कार से उतार दिया।

परमजीत भाग कर अपने बेटे की गाड़ी में बैठ गया। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्तौल के बट मारकर समनीत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। ऐसा करते हुए एक बदमाश की पिस्तौल समनीत की गाड़ी में गिर गई। शोर मचाने पर बदमाश अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए, जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण और शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

उद्योगपति ने राई औद्योगिक क्षेत्र से उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। तुरंत आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की गई। मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। उद्योगपति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -अशोक, थाना प्रभारी, राई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed