फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's third largest rice exporter rohit garg jumped into canal in panipat

पानीपतः देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग महिला मित्र को बचाने नहर में कूदे, दोनों बहे

Fri, 19 Apr 2019 09:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Apr 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
india's third largest rice exporter rohit garg jumped into canal in panipat
चावल निर्यातक रोहित गर्ग
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग उर्फ रोमी अपनी महिला मित्र को बचाने के लिए नहर में कूद गए और दोनों बह गए। बुधवार देर रात सवा एक बजे की घटना है और वीरवार देर रात दस बजे तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले महिला कार से निकल कर नहर में कूदी और फिर रोहित कूदे हैं। दोनों कुछ सेकंड में लापता हो गए।
विज्ञापन


रोहित के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी तो नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। छानबीन के दौरान थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दिल्ली पेरलल नहर किनारे स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास से रोहित की कार बरामद की है। कार के अंदर कई जगहों पर खून लगा था। कार से महिला के बाल भी मिले हैं। कार की सीट से फर्स्ट एड बॉक्स खुली हालत में मिला है। एक टूटी हुई शराब की बोतल भी मिली है।
विज्ञापन


महिला और रोहित को तलाशने के लिए पुलिस ने पटियाला से बुलाकर 11 गोताखोरों को नहर में उतारा है। पुलिस के आग्रह पर सिंचाई निदेशालय ने आदेश जारी करके नहर के पानी को करनाल जिले में मुनक हेड से डायवर्ट किया है। वहीं, रोहित के भाई अतुल गर्ग ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनके भाई का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की खबर फैलते ही शहर के प्रतिष्ठित लोगों का नहर पर जमावड़ा लग गया। पुलिस जांच में पता चला है कि नहर में कूदने वाली महिला रोहित से विद्यार्थी जीवन से ही जुड़ी है। महिला विवाहित है और पानीपत की ही रहने वाली है।

बच्चों को जल्द घर आने की बात कही थी

बुधवार को रोहित ने अपना काम निपटाया और आर्य बाल भारती स्कूल के पीछे बने पानीपत क्लब में दोस्तों से मिलने चले गए। देर रात रोहित कार में दोस्तों के साथ क्लब परिसर से बाहर निकले। रात करीब 12.47 पर कार से उनका दोस्त उतरा और घर चला गया। इस दौरान रोहित की परिजनों से बातचीत हुई। रोहित ने पत्नी ममता, पुत्रों को जल्द घर आने और फिर आइसक्रीम खाने की बात कही। रात सवा एक बजे अचानक रोहित का फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते रोहित की पत्नी ममता ने अपने देवर अतुल को मामले की जानकारी दी। अतुल ने पहले पुलिस और फिर रिश्तेदारों को सूचित किया।

पल-पल की रिपोर्ट ले रहें डीजीपी
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते रोहित गर्ग के लापता होने की जानकारी प्रदेश सरकार और अफसरशाही तक पहुंची तो दिल्ली से अधिकारियों, मंत्रियों आदि के फोन खड़कने लगे। डीजीपी मनोज यादव जांच की कमान संभाले हैं। वह पानीपत के एसपी व डीएसपी से संपर्क में हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहें हैं।

रोहित की तलाश जारी है : डीएसपी
चावल निर्यातक की तलाश में जुटी पुलिस टीम को लीड कर रहे डीएसपी बिजेंद्र ने बताया कि रोहित की तलाश की जा रही है। कार में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। घटना के समय रोहित के साथ अन्य कोई और भी था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कार की एफएसएल की टीम से जांच करवाई है। कार के अंदर से जो कुछ भी मिला, उसकी जांच की जा रही है।

कई जिलों की पुलिस को किया अलर्ट

चावल निर्यातक रोहित गर्ग और महिला की तलाश के लिए पानीपत पुलिस ने सोनीपत, जींद, रोहतक पुलिस को सचेत किया है। पानीपत से हाई अलर्ट मिलने के बाद सोनीपत के गांव खुबडू में नहर के अंदर जगह-जगह जाल लगवाए गए हैं। नहर की झाल पर कई चौकीदारों को अलर्ट करते हुए टावर लाइटों को दुरुस्त किया गया है। पानीपत पुलिस के आग्रह पर रोहतक व जींद पुलिस भी सचेत है और पानीपत से नहर व रजवाहों संबंधी कनेक्टिविटी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नहर में रेत ज्यादा और पानी कम होने से गोताखोरों को दिक्कत
घटना के समय नहर में जलस्तर 14 फुट था। पानी डायवर्ट करवाने बाद में नहर का जलस्तर चार फुट है। इसके चलते आधुनिक यंत्रों से लैस गोताखोरों को रोहित और महिला की तलाश में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि नहर में रेता ज्यादा है।

पंजाब के पटियाला से बुलाए 4 राज्यों के गोताखोर
एसोसिएशन प्रधान आशू मलिक ने बताया कि नहर का जलस्तर कम होने, पानी गंदा होने व नहर के जमीनी स्तर पर रेत की कई फुट तक परत जमा होने के कारण रोहित तलाश में बाधा आ रही है।

देश के तीसरे नंबर के चावल निर्यातक हैं रोहित

चावल कारोबारी हुक्म चंद के बड़े बेटे रोहित गर्ग ने अपनी मेहनत से पिता द्वारा 1968 में खड़ी की गई चावल कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाया। कारोबार की समझ रखने वाले रोहित ने भाई अतुल के साथ मिलकर अपनी चावल कंपनी जीआरएम को देश में तीसरे नंबर की चावल निर्यातक कंपनी के रूप में स्थापित किया।

रोहित व अतुल का कारोबार पानीपत से लेकर पूरे देश में और दुनिया के विभिन्न देशों विशेषकर खाड़ी देशों में फैला है। दुबई में भी इनके चावलों की खासी मांग रहती है। गत वर्ष चावल कारोबार में हरियाणा व पानीपत का नाम विदेशों में रोशन करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहित को सम्मानित किया था।

ये रहा पूरा घटनाक्रम

- रात 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक की पार्टी, सवा 1 बजे कूदा नहर में
- रात 9 बजे पानीपत क्लब में गए और दोस्त हरदीप सिंह, रोहित, विनीत बजाज, राहुल भाटिया व अन्य दोस्तों के साथ 11 बजे तक पार्टी की
- रात साढ़े 11 बजे क्लब के कुक जोखन से पानी की बोतल ली और एक दोस्त के साथ बाहर गाड़ी में जाने के लिए आकर बैठ गया
- साढ़े 11 बजे से अपने दोस्त के साथ मॉडल टाउन के कई क्षेत्रों में घूमा, 12 बजकर 47 मिनट पर अपने एक दोस्त से मिला ।
- 1 बजे पत्नी ममता गर्ग को फोन कर घर आने की कही बात, फोन पर कहा कि आइसक्रीम खाने चलेंगे बाहर
- रात 1 बजकर 10 मिनट पर गाड़ी में सवार दोस्त मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर घर जाने के लिए उतर गया
- 15 मिनट तक रोहित के घर न पहुंचने पर पत्नी किया फोन, तो फोन आया स्विच ऑफ
- रात 1 बजकर 15 मिनट 05 सेकेंड पर शनि मंदिर के पास सरकारी नर्सरी के सामने नहर के किनारे उनकी गाड़ी आई
- उनकी कार 1 बजकर 15 मिनट 05 सेकेंड पर रुकी
- कार में से 1 बजकर 15 मिनट 27 सेकेंड पर परिचालक साइड वाली खिड़की खुली, जिसमें से महिला उतरी
- कार से नीचे उतरने के बाद 1 बजकर 15 मिनट 35 सेकेंड पर महिला नहर में कूदी
- महिला के नहर में कूदने के बाद चालक वाली खिड़की से रोहित नीचे उतरा और गाड़ी स्टार्ट अवस्था में छोड़कर नहर की ओर दौड़ा
- रोहित 1 बजकर 15 मिनट 50 सेकेंड पर नहर में कूद गया।
- परिजन नहर किनारे पहुंचे, जिन्होंने सवा 4 बजे रोहित की गाड़ी को लावारिस हालत में स्टार्ट अवस्था में देखा व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed