{"_id":"5706a0814f1c1b7725c811a9","slug":"including-woman-2-arrested-with-drugs-by-operation-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सेल ने महिला सहित दो को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन सेल ने महिला सहित दो को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन सेल ने महिला सहित दो लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 9 किलो गांजा बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस दोनों को जिला अदालत में पेश करेगी।सेक्टर-26 से वीरवार को ऑपरेशन सेल की टीम ने नाका लगाकर एक महिला व व्यक्ति को 9 किलो गांजा के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
पकड़े आरोपियों की पहचान बापूधाम निवासी अजय कुमार व सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे ऑपरेशन सेल ने सेक्टर 26 पुलिस लाइन के पीछे नाका लगाया था। तभी बापूधाम की तरफ से अजय व सुनीता पैदल आ रहे थे। जैसे ही दोनों ने पुलिस का नाका देखा तो भागने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
दोनों की तलाशी ली तो अजय के पास से एक प्लास्टिक का थैला मिला। जिसमें चार किलो गांजा बरामद हुआ। सुनीता के पास से पांच किलो गांजा मिला। दोनों से कुल 9 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि गांजा की सप्लाई आगे कहां व किसको होनी थी। पुलिस दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन