{"_id":"dbd6ff427bdb4ae23d450146a4f60e3e","slug":"including-weapons-cash-and-drugs-6-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन, हथियार, 20 लाख कैश और गाड़ियों समेत 6 तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन, हथियार, 20 लाख कैश और गाड़ियों समेत 6 तस्कर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली सीआईए स्टाफ ने हथियार, हेरोइन, गाड़ियों और 20 लाख नगदी समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से शहर में ड्रग्स तस्करी के गोरखधंधे में लगे हुए थे।
विज्ञापन
यह दावा एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और आरोपी पकड़ में आने की उम्मीद में हैं।
बुलेट पर हेरोइन व देसी पिस्टल समेत काबू
थाना फेज-8 पुलिस ने 24 फरवरी को जरमनजीत सिंह नाम के एक युवक को 80 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया था। फरीदकोट का रहने वाला जरमनजीत बुलेट पर सवार था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आर्किटेक्ट बेचता था हेरोइन
26 फरवरी को पुलिस ने सेक्टर-115 के पास स्थित मंडेर नगर अंबिका विहार खरड़ से प्रवीन कुमार को काबू किया था। उसके पास से पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आरोपी प्रवीन कुमार थापर कॉलेज पटियाला से आर्किटेक्ट का डिप्लोमा कर रखा है। वह खरड़ में आर्किटेक्ट का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि वह नशा करता है। साथ ही हेरोइन बेचने का काम भी करता है।
विज्ञापन
ठेकेदार हेरोइन समेत गिरफ्तार
विजय कुमार पुत्र निवासी भवानीपुर थाना बीरपुर जिला सहरसा बिहार हाल निवासी मकान नंबर 27 गांव देसूमाजरा को पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी खरड़ में राज मिस्त्री के ठेकेदार के रूप में काम करता था।
स्विफ्ट कार समेत तीन तस्कर काबू
सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर अमन व सुनील निवासी मिर्चपुर जिला बिहार हरियाणा व दीपक कुमार निवासी न्यू भारत कॉलोनी अमृतसर को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्राइसिटी में हेरोइन बेचने का कारोबार करते थे। आरोपी के खिलाफ जीरकपुर के थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें स्विफ्ट कार समेत काबू किया है। आरोपियों के पास से 50 ग्राम हेरोइन और 20 लाख की करेंसी बरामद हुई है। आरोपियों माना है कि पकड़ी गई रकम से उन्हें हेरोइन खरीदनी थी।
तीन आरोपी आपस में रिश्तेदार
आरोपी अमन 12वीं तक पढ़ा है। जीकरपुर में शगुन अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहता है। यह नवांशहर एरिया से हेरोइन की खेप मंगवाता था। फिर अपने ग्राहकों को बेचता था। आरोपी सुनील कुमार (29) 10वीं तक पढ़ा है। वह अमन की मामी का बेटा है। अमन के साथ ही फ्लैट पर रहता था। स्मैक पीने का आदी है। जबकि आरोपी दीपक (30) 12वीं तक पढ़ा है। जीरकपुर स्थित वीआईपी कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी अमन के साले को जानता था। उसने ही उसे अमन से मिलाया था। आरोपी भी स्मैक पीने का आदी है। दीपक पर हेरोइन का पहले भी मामला दर्ज है।