फिरोजपुर में हादसा, दंपति समेत 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित बस्ती मक्खन वाला के पास मंगलवार दोपहर बाइक और पंजाब रोडवेज बस में हुई भिड़ंत में दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल में भरती करवाया। बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सिविल अस्पताल में एकत्र गांव के लोगों ने बताया कि सुखदेव पुत्र नवाब वासी गांव पीरां वाला बाइक पर अपनी पत्नी जसविंदर कौर, मां मेहता, दो बच्चे समीम व रमन के साथ सुबह फिरोजपुर आया था। यहां से खरीदारी कर और किसी के पास गिरवी रखे अपने गहने छुड़वाकर बाइक से गांव लौट रहे थे।
चालक बस छोड़कर फरार
जैसे ही वे फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित बस्ती मक्खन वाला के पास पहुंचे तो जलालाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में सुखदेव, उसकी पत्नी जसविंदर कौर व मां मेहता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे समीम व रमन बुरी तरह जख्मी हो गए। बच्चों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बस्ती के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
चालक बस वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि बाइक पर पांच लोग सवार थे।
इनमें तीन लोगों की मौत हो गई व दो बच्चे जख्मी हैं। शर्मा ने कहा कि बस चालक की तलाश जारी है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।