फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inami Badmash of 25 thousand killed in encounter in Sonipat

हरियाणा के सोनीपत में मारा गया 25 हजार का इनामी 'मच्छर', पुलिस के लिए बना था सिरदर्द, जानें- पूरा मामला

Tue, 09 Feb 2021 02:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Inami Badmash of 25 thousand killed in encounter in Sonipat
मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

करीब ढाई महीने पहले घरौंडा थाना क्षेत्र में बल्हेड़ा गांव के एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश इकराम उर्फ मच्छर को करनाल की सीआईए-2 टीम ने सोमवार की देर रात सोनीपत में गोहाना के भैंसवाल गांव के पास मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद उसके शव को पानीपत के जिला अस्पताल में रखा गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इकराम को जानलेवा हमले के मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी थी लेकिन वह जमानत पर बाहर चल रहा था।

विज्ञापन


27 नवंबर को बल्हेड़ा गांव के मासूक अली पर दो बाइक सवारों ने उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जब वह एक शादी समारोह से लौट रहा था। ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को तो दौड़कर पकड़ लिया था लेकिन इकराम भाग गया था। इसके खिलाफ घरौंडा थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पुलिस काफी दिनों से इकराम का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन


सीआईए-2 की टीम कुछ दिनों पहले बिजनौर भी गई थी लेकिन सोमवार को इकराम की लोकेशन सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में मिली थी। देर रात टीम ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही इकराम ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इकराम ढेर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में जानलेवा हमले के मामले में उसे 10 साल की सजा भी हो चुकी थी लेकिन 2018 में अपील में चला गया था। इसके बाद उसका नाम माशूक अली की हत्या में आया। सीआईए टीम प्रभारी ने बताया कि इकराम पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed