{"_id":"56fbdbe64f1c1bec33f00d44","slug":"in-name-of-job-in-railway-swindle-of-38-lakhs-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 38 लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 38 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर करीब 38 लाख रुपये ठगने वाली दो महिलाओं व एक युवक पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
बटाला निवासी रमेशचंद्र ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि बटाला के रहने वाले मां-बेटे ने उनसे संपर्क कर उनके दो पुत्रों व कुछ रिश्तेदारों को रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने की बात कही। उसने बताया कि इसके बदले लाखों रुपये की मांग की। इसके लिए मां-बेटे ने कपूरथला की एक महिला के साथ साठगांठ कर रखी थी।
विज्ञापन
झांसे में आकर अपने दो पुत्रों व कुछ रिश्तेदारों को रेलवे पुलिस में भर्ती कराने के लिए राजी हो गया। आरोपियों से उससे 37 लाख 71 हजार रुपये ले लिए। बाद में किसी को न तो भर्ती कराया और न ही उनके पैसे वापस किए। मामले की जांच डीएसपी इंवेस्टीगेशन कृपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
जांच में आरोप मिलने पर उन्होंने मामला दर्ज करने की सिफारिश की। इसके बाद में एसएसपी के निर्देशों पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरती निवासी कपूरथला, हरबंस कौर और उसके बेटे अमनप्रीत सिंह निवासी बटाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है । फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफतारी नही हो सकी।