फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in name of job doing prostitution, 7 womens arrested

काम दिलाने लाए थे, देह व्यापार कराने लगे, 7 महिलाएं धरीं

Thu, 04 Feb 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 04 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
in name of job doing prostitution, 7 womens arrested

काम दिलाने के बहाने लाकर देह व्यापार कराने के मामले का पर्दाफाश हुआ हरियाणा के करनाल शहर में। आरकेपुरम के दो मकानों में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा।

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में सात महिलाएं काबू कर ली है और रुपये लेने वाला आरोपी फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने सात महिलाओं और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट में महिलाओं को पेश कर उन्हें नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्हें देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्लान के तहत एक युवक को महिलाओं के पास भेजा। यहां पर अशोक नामक व्यक्ति ने 500 रुपये लिए। पुलिस को इशारा मिलते ही आगे बढ़ी तो अशोक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ लगते जगबीर के मकान पर भी रेड मारी गई। दोनों मकानों से सात महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं ने बयान दिए हैं कि उन्हें काम दिलवाने के लिए असम, कोलकाता से लेकर आए थे। यहां पर आकर वह इनसे गलत काम करवाने लगे।


पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी अशोक व जगबीर फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed