{"_id":"56f7e9d14f1c1b4644f14e07","slug":"in-name-of-dollar-exchange-swindle-with-men-2-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर एक्सचेंज करवाने के नाम ठगी करनेवाले 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉलर एक्सचेंज करवाने के नाम ठगी करनेवाले 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को डॉलर एक्सचेंज करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला समेत दो अन्य फरार चल रहे हैं। एक महीने के अंदर गिरोह ने दो युवकों से तीन लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से ठगी किए हुए तीन लाख रुपयों में से पचास हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। बाकि के पैसे आरोपियों ने नेट बैंकिंग के जरिये दूसरे खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिये हैं। वो भी जल्द ही बरामद कर लिये जाएंगे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकिब और शब्बीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। यहां मनीमाजरा में किराए के मकान में रह रहे थे। मौली जागरां पुलिस ने दोनों आरोपियों को मनीमाजरा से ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के गैंग में एक महिला भी है शामिल जो कि इस गैंग की मुख्य सरगना है। उसकी तलाश के लिए छापे मारी चल रही लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नही हो पाई है।
ये बने थे गैंग के शिकार
किशनगढ़ के रहने वाले कुलवीर को डॉलर एक्सचेंज करवाने पर कमीशन देने का झांसा देकर एक लाख रुपये ले गए। इसी तरह पंचकूला निवासी प्रेम मिश्रा को भी डालर एक्सचेंज करवाने के नाम पर 2 लाख रुपये ठग कर ले गए थे।