सास-ससुर ने की थी नवविवाहित की हत्या, गले और पैरों के निशान से खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न करने पर मौलीजागरां स्थित विकास नगर में एक नवविवाहिता की उसके पति और सास-ससुर ने गला दबाकर हत्या कर दी। मौलीजागरां थाना पुलिस ने बुधवार को बिहार से चंडीगढ़ पहुंचे मृतक उर्मिला के पिता प्रभुनाथ की शिकायत के आधार पर उसके पति राजू, ससुर राजेंद्र प्रसाद और सास कलावती के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को जीएमएसएच-16 में होगा।
थाना प्रभारी बदलेव कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को उर्मिला के संदिग्ध हालात में मरने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को उर्मिला के गले और पैरों पर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
चार तौला सोना न दे पाया तो बेटी को मार दिया
मृतका के परिजनों के आने तक पुलिस ने शव को चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया था। जानकारी के मुताबिक दहेज की मांग पूरी न करने पर 12 नवंबर 2016 को राजू कुमार, राजेंद्र प्रसाद और सास कलावती ने बेटी को कमरे में बंद कर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उर्मिला को पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चार तौला सोना न दे पाया तो बेटी को मार दिया :
बिहार के सिवान निवासी प्रभुनाथ शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी उर्मिला की शादी 5 जून 2015 मौलीजागरां स्थित विकास नगर निवासी राजू से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे।
उन्होंने शादी के बाद बेटी को एक साल तक घर नहीं भेजा। इसी वर्ष जुलाई माह में वह बेटी से मिलने विकास नगर आए तो ससुरालियों ने सोने की चेन समेत चार तौले सोने की मांग की। गांव में खेती करने की वजह से वह सोना नहीं दे सके और दो घंटे बाद उन्हें बेटी के घर से बाहर निकाल दिया। दामाद समेत तीनों बेटी को उनसे फोन पर बातचीत भी नहीं करने देते थे। फिर पुलिस से बेटी की मौत की सूचना मिली।