{"_id":"528f2b0d19bb54a5d57748712e0dbea4","slug":"in-help-of-forged-papers-took-1-crore-bank-loan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के फर्जी कागजों पर लिया एक करोड़ का लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के फर्जी कागजों पर लिया एक करोड़ का लोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात बनवाकर बैंक को एक करोड़ रुपये की चपत लगाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने अरविंद ट्रेडर्स लिंक के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के चीफ मैनेजर समीर परिंजा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बैंक से एक करोड़ रुपये का लोन संपत्ति के फर्जी कागज देकर हासिल किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जीरकपुर के पभात गांव में प्रॉपर्टी दिखाकर एक करोड़ का लोन लिया था। जब बैंक ने प्रॉपर्टी के कागजात चेक किए तो कागज फर्जी पाए गए। इसके बाद बैंक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन