फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   immigration fraud with boy in mohali

जाना था कनाडा...पहुंचा दिया नेपाल, गन प्वाइंट पर वसूले 23 लाख

Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
immigration fraud with boy in mohali
इमीग्रेशन कंपनी ने की ठगी - फोटो : Demo Pic
होशियारपुर जिले के एक व्यक्ति से बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर एक इमीग्रेशन कंपनी ने ठगी की है। व्यक्ति का आरोप है कि कंपनी वाले उसके बेटेे को कनाडा भेजने के नाम पर पहले मुंबई फिर नेपाल ले गए। इसके बाद नेपाल में आरोपियों ने उसके बेटे के सिर पर पिस्तौल लगा दी। साथ कहा कि अपने पिता फोन करो। फोन पर बेटे ने बताया कि वह कनाडा पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कंपनी के मुलाजिमों को यहां 23 लाख का भुगतान कर दिया। जब युवक काफी दिन बाद शहर पहुंचा तो उसने पूरी जानकारी दी। इसके बाद इस संबंध में स्टेट क्राइम ब्रांच को शिकायत दी। स्टेट क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह गोगी निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। स्टेट क्राइम ब्रांच के डीएसी हरजिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने ऐसे फंसाया था जाल में      
जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब एक साल पुराना है। शिकायतकर्ता मदन लाल गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने अपने बेटेे रवि को कनाडा भेजने की योजना बनाई थी। इस बीच उसे आरोपी की कंपनी के बारे में पता लचा था। आरोपी ने होशियारपुर स्थित भोगपुर में अपना आफिस खोला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राज्य में उसने अपने एजेंटों के माध्यम से नेटवर्क बनाया हुआ था। प्रत्येक केस पर उनको कमीशन देता था। इसके अलावा अखबारों व अन्य संचार साधनों पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इस दौरान उसने कहा  गया कि था कि जब उसका बेटा बाहर पहुंच जाएगा तो उन्हें भुगतान करना होगा। लेकिन आरोपी उससे ठगी कर फरार हो गए थे।

होशियारपुर पुलिस ने नहीं की सुनवाई

immigration fraud with boy in mohali
इमीग्रेशन कंपनी ने की ठगी - फोटो : Demo Pic
पीड़ित ने बताया कि इससे पहले उन्होंने इस संबंध में होशियारपुर पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन वहां की पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद वह डीजीपी के सामने पेश हुए थे। फिर डीजीपी ने उनका केस स्टेट क्राइम ब्रांच को रेफर कर दिया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा आरोपी से पूछताछ चल रही है। जल्द ही कई अन्य राज खुलेंगे।      
    
एनआरआई बनने के चक्कर में हो गए कंगाल      
राज्य के युवाओं में विदेश जाकर कमाने और बसने का क्रेज बहुत अधिक है। इस बात का इमीग्रेशन कंपनियां भी पूरा फायदा उठा रहीं हैं। इमीग्रेेशन फ्राड के सबसे ज्यादा केस मोहाली में सामने आते हैं। कंपनियां रातों रात लाखों रुपये लेकर फरार हो जातीं हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों की नींद नहीं खुल रही है। जबकि पुलिस विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि कंपनियों की जांच करके ही पैसे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed