फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegally occupying careful, administration is taking, a big step

अवैध कब्जा करने वाले सावधान, प्रशासन उठाने जा रहा है बड़ा कदम

Thu, 10 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 Illegally occupying careful, administration is taking, a big step
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
पेरीफेरी के गांवों की शामलात जमीनों की रसूखदारों के नाम अवैध रजिस्ट्रियां और अवैध कब्जों के मामले में दोषियों पर एफआईआर की तलवार लटक गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए ईमानदार अधिकारियों की सूची मांगी है। सेवानिवृत्त जस्टिस कुलदीप सिंह ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जिम्मेदारी इन अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इन अधिकारियों को कलेक्टर और कमिश्नर के रूप में कार्रवाई का अधिकार दिया जाएगा। इस दौरान कोर्ट मित्र ने अपने सुझाव में कहा कि दोषियों की सूची लेकर इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। हाईकोर्ट ने इस मामले में फिलहाल 12 दिसंबर को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन


बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान एसआईटी ने अपनी सीलबंद रिपोर्ट पेश की। इस दौरान कोर्ट मित्र ने पंजाब सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक पंजाब सरकार कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही कर रही है। इसलिए इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए मैकेनिज्म तैयार किया जाए ताकि और लोगों के बीच भी कड़ा संदेश जाए। इस पर हाईकोर्ट ने कोर्ट मित्र व पंजाब सरकार की वकील रीटा कोहली को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि वे ही ईमानदार अधिकारियों के पैनल के सदस्यों को नामित करें।
विज्ञापन


मामले में रसूखदार लोगों के नाम हैं, इसलिए पैनल ऐसा हो, जिसे मैनेज न किया जा सके। इस पर दोनों की ओर से कहा गया कि वे केवल नामों की सूची सौंपेंगे ताकि कोर्ट उनमें से चुनाव कर सके। इस दौरान पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ने बताया कि अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जे के 1919 केस मोहाली के कलेक्टर कम जिला पंचायत और विकास अधिकारी, कलेक्टर कम एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और कमिश्नर-कम-जॉइंट डेवलपमेंट कमिश्नर की अदालत में लंबित हैं। इनमें से अधिकतर केस खरड़ ब्लॉक से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed