मासूम बच्चों के लिए हैवान बना बाप, मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक किस कदर इंसान को अंधा बना देता है इसकी बानगी फतेहाबाद में देखने को मिला। एक पिता ने अपने दो मासूमों की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध है और उसके बच्चों की शक्ल पड़ोसी से मिलती है। हैवान और हत्यारा बना बाप ने बच्चों की पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शवों को नहर में फेंक दिया था।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारे पिता और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया था। जुलाई 2013 के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी गोयल ने अपने दो बच्चों की हत्या करने वाले पिता और उसकी प्रेमिका को शुक्रवार को आजीवन कारावास और 12-12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 15 जुलाई 2013 को भटटू की धक्का बस्ती में कबाड़ी का काम करने वाले हिसार के बालसमंद निवासी रामू हाल निवासी भटटू के दो बच्चे सुनील (8) और उसकी बहन पायल (6) लापता हो गए थे।
रामू ने थाने में बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी। लापता होने के दो दिन बाद पीलीमंदोरी माइनर में दोनों बच्चों के शव मिले थे। शवों पर चोट के निशान थे। बच्चों की पीट-पीट कर हत्या के बाद शवों को नहर में फेंक दिया गया था।
प्रेमिका समेत हैवान बाप को आजीवन कारावास
पुलिस को काफी दिनों तक हत्या का कारण समझ नहीं आया। फतेहाबाद में एफएसएल टीम के एक्सपर्ट डॉ. जोगेंद्र और डीएसपी नृपजीत ने काफी दिनों तक इस मामले की तफ्तीश की लेकिन असफल रहे। आखिरकार जांच अधिकारियों ने भट्टूकलां जाकर शिकायतकर्ता रामू पर ही नजरें गढ़ा दीं।
पिता के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल निकलवाई गई तो शक गहरा गया। पुलिस ने जब रामू से सख्ती से पूछताछ गई तो वह टूट गया। दो अगस्त को पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उकलाना निवासी विवाहिता प्रवीण से उसके अवैध संबंध चल रहे हैं। वहीं रामू को अपनी पत्नी पर भी अवैध संबंधों का शक था।
उसे लगता था कि पत्नी के अवैध संबंध उसके पड़ोसी से हैं, उसे यह भी लगता था कि उसके बच्चों की शक्ल पड़ोसी से मिलती है। रामू मन ही मन अपने बच्चों से नफरत करता था। घटना के दिन उसकी प्रेमिका प्रवीण भटटू आई और दोनों के मिलकर बच्चों को पीटा और उनके मुंह पर प्लास और स्कूटर ठीक करने वाले पानों से प्रहार कर उन्हें मार डाला।
इसके बाद दोनों कबाड़ वाले रिक्शे में उनके शव डालकर नहर में फेंक आए। इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने रामू और उसकी प्रेमिका प्रवीण के विरुद्ध हत्या करने और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी गोयल ने मामले की सुनवाई करते हुए रामू और उसकी प्रेमिका प्रवीण को आजीवन कारावास और 12-12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।