{"_id":"572ed5c64f1c1bfc765cd6b3","slug":"illegal-relation-man-cut-wife-hand-sirsa-crime-sirsa-haryana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते महिला का हाथ काटा, जेठ के सिर में तलवार मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते महिला का हाथ काटा, जेठ के सिर में तलवार मारी
कपिल सेठी/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 09 May 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते पड़ोसियों ने तलवार से महिला का हाथ काट दिया, वहीं बीच बचाव करने आए जेठ के सिर में भी तलवार मार दी। घटना हरियाणा के सिरसा जिले के गांव देसूमलकाना की है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सतपाल की पत्नी अमनदीप के साथ पड़ोसियों की रंजिश थी। इसके चलते आज सवेरे उनमें तकरार हो गई और एक अपने घर से तलवार लेकर आ गया। ताव में आकर युवक ने अमनदीप का हाथ काट दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सतपाल का बड़ा भाई जसपाल बीच बचाव करने आया तो उसके सिर में भी सतपाल ने तलवार मार दी।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच लोगों ने अमनदीप और उसके जेठ को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ हवा सिंह ने अमनदीन के देवर की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।