{"_id":"5e5e0d5a8ebc3eeb1e33fcf1","slug":"husband-wife-died-in-road-accident-at-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दर्दनाक हादसा, कार और कंटेनर की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, बेटी व ड्राइवर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में दर्दनाक हादसा, कार और कंटेनर की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, बेटी व ड्राइवर घायल
Tue, 03 Mar 2020 01:27 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मृतक दंपती की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबूलपुर-बेरी रोड पर झज्जर के लीलेड़ी स्थान से स्नान कर लौट रहे परिवार की गाड़ी और एक डाक पार्सल कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को पीजीआई भिजवाया। जहां घायल बेटी और कार चालक उपचाराधीन हैं। मृत दंपती के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर फरार कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि गांव बोहर निवासी जसवंत (49) हाल एकता कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। वह पेशे से राजमिस्त्री था। वह 25 वर्षीय बेटे मोनू और 22 वर्षीय बेटी अंजू का पिता था। मंगलवार सुबह वह बेटी अंजू, पत्नी निर्मला के साथ ब्रेजा कार में सवार होकर झज्जर के लीलेड़ी नामक स्थान से स्नान कर रोहतक लौट रहा था।
विज्ञापन
कार को चालक गोविंद (25) निवासी शीतल नगर चला रहा था, जब वे कुबूलपुर बेरी रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे डाक पार्सल कंटेनर के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई थी और घायल जसवंत की पत्नी निर्मला को नजदीकी एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बेटी अंजू और चालक गोविंद रोहतक पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं।