{"_id":"7a1282fef88ef5644e382b042a895897","slug":"husband-tried-to-killed-her-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पति ने उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में पति ने उठा लिया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 18 Mar 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-82 में एक चौकीदार ने होली वाले दिन शराब के नशे में धुत होकर पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी के पेट पर कैंची से चार-पांच वार किए, जबकि हाथ पर दो बार। पत्नी ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। महिला को गंभीर हालत में सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया है।
वहीं, आरोपी पति को थाना सोहाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-82 मकान नंबर 778 में चलने वाली फैक्टरी में राकेश कुमार पत्नी चंदा सहित रहता है। वह उक्त फैक्टरी में चौकीदार है। घायल महिला चंदा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पति अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था।
विज्ञापन
सोमवार को भी पति राकेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर आया। इसी बीच उसने कैंची से उस पर हमला कर दिया। कैंची से चार-पांच वार पेट और दो-तीन हाथ पर किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 31 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन