फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Ruthlessly Murdered His Wife In Panipat

बेरहम पति ने तलवार से छह जगह से पत्नी को काटा, दो बच्चों से छीना मां का आंचल

Thu, 01 Aug 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/मतलौडा/थर्मल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/मतलौडा/थर्मल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Husband Ruthlessly Murdered His Wife In Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मतलौडा के गांव उरलाना कलां में नशे के आदी एक इलेक्ट्रिशियन पति ने पत्नी की तलवार से काट कर हत्या कर दी। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद 7 साल की बेटी और 9 माह के बेटे को लेकर फरार हो गया। महिला के मायके पक्ष को पुलिस ने सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में रामचंद्र गांव हाट जिला जींद ने बताया कि उन्होंने भतीजी सुमन (28) की शादी 2011 में रोहताश पुत्र प्रेम निवासी गांव उरलाना कलां के साथ की थी। 
विज्ञापन


दंपती की 7 साल की बेटी व 9 माह का बेटा है। रामचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही रोहतास सुमन के साथ गाली-गलौच व मारपीट करता था। जिसकी 6 बार बड़ी पंचायत, 4 बार महिला थानों में शिकायत सहित कई बार घरेलू तौर पर समझौता हुआ। बीच में 3 साल के लिए बेटी मायके भी रही। हर बार रोहतास अपनी गलती मान कर समझौता कर सुमन को अपने साथ घर ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 4 दिन पहले भी उन्होंने बेटी से बात की थी, तो उस दौरान सुमन ने किसी भी तरह के झगड़े की बात नहीं बताई थी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस के फोन से ही सूचना मिली की सुमन की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि उसकी भतीजी का पति रोहतास नशे का आदी है।

कुछ दिन पहले ही लाया था तलवार, घर में छिपा दी थी

महिला का पति योजनाबद्ध तरीके से कुछ दिनों में पहले तलवार लाया था। इसके लाने का कारण नहीं बताया। उसने घर में तलवार छिपा दी थी। बुधवार को घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने इसी तलवार से सुमन को एक के बाद एक छह जगह से तलवार से वार कर काट दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे पति ने सुमन को गर्दन, मुंह, कंधे, हाथ, चेहरे सहित कलाई की तरफ से काटा। हत्या करने के बाद आरोपी पति उसकी बेटी व बेटा को उठाकर फरार हो गया।  

पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी पति रोहतास, सास केला, देवर प्रदीप सहित मामा महाबीर निवासी नौल्था, फौजन, भांजी मानसी, भांजा विशाल, ननंद संतोष, मुकेश, रोहतास की मामी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, हत्या की धारा 302, वारदात की साजिश रचने 120बी, 34, 54 व 59 में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। - विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed