{"_id":"5c2b999cbdec2256c822b7e8","slug":"husband-murdered-her-wife-in-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिनर पर ले जाने के बहाने पत्नी की हत्या, चाकू से किए 17 वार, वजह हैरान करने वाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिनर पर ले जाने के बहाने पत्नी की हत्या, चाकू से किए 17 वार, वजह हैरान करने वाली
Wed, 02 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सांपला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सांपला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। युवक ने पत्नी पर चाकू से 17 वार किए। वारदात में युवक का भाई भी शामिल था। मामला हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र का है। मायके में रहकर नौकरी करने से खफा पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात से पहले 31 दिसंबर की रात सास को फोन करके पत्नी को डिनर पर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद पत्नी को अस्पताल से खेतों में बने एक कोठरे में ले गया और चाकू से 17 वार करके मार डाला। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर पति और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, खरावड़ गांव की रहने वाली संतरा देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी पिंकी की शादी 15 साल पहले झज्जर के बराही गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू से की थी। शादी के बाद से पिंकी रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी कर रही थी। पिंकी के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
करीब तीन वर्ष से पिंकी मायके में रहकर नौकरी कर रही थी। यह बात पति को पसंद नहीं थी। कई बार दोनों में विवाद हुआ। पिंकी का देवर कालू भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।
31 दिसंबर की शाम सोनू ने सास के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि उन्हें नया साल मनाना है इसलिए वह पिंकी को लेने के लिए अस्पताल जा रहा है। अस्पताल से दोनों खेत में बने ट्यूबवेल पर चले गए। देर रात तक जब दोनों नहीं आए तो संतरा अपने बेटे सुनील के साथ ट्यूबवेल पर पहुंची।
उस समय कमरे का दरवाजा बंद था और अंदर से चीखने की आवाज आ रही थी। कई बार आवाज लगाने पर सोनू ने दरवाजा खोला। कहा कि वह उन्हें भी जान से मार देगा और चकमा देकर फरार हो गया। कुछ ही देर में पिंकी ने दम तोड़ दिया। महिला के भाई सुनील का कहना है कि बहन के शरीर पर 17 वार किए गए हैं।
मायके में रहकर नौकरी करने के कारण पति सोनू और उसके भाई ने पिंकी की हत्या की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- कुलबीर सिंह, एसएचओ सांपला