फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband misdeed with woman after triple talaq in Haryana

Haryana: तीन तलाक के बाद पति ने 2 बार किया दुष्कर्म, देवर ने किया हलाला, शिकायत पर सास बोली- हमारे धर्म में है

Sun, 17 Dec 2023 03:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

देवर ने रात में महिला के साथ दुष्कर्म किया और कहने लगा कि बिना हलाला के आप अपने पति के साथ नहीं रह सकती। यह बात पीड़िता ने अपनी सास को बताई लेकिन उसने एक न सुनी और कहा कि हमारे धर्म में हलाला के बिना महिला दोबारा अपने पति के साथ नहीं रह सकती।

विज्ञापन
Husband misdeed with woman after triple talaq in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन तलाक के बाद केस दर्ज होने पर पति ने दोबारा निकाह करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं देवर ने भी हलाला के नाम पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। यूपी की सहारनपुर पुलिस ने जब महिला की शिकायत दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने थाना यमुनानगर में शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को सहारनपुर पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 10 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश निवासी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल 2023 को मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन राइट ऑन मैरिज एक्ट की धारा 3 व 4, 354, 406 व 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके बाद चार सितंबर को ससुराल वाले ने समझौता करने और केस वापस लेने की बात कही। इसके बाद उसने पुलिस से एक महीने का समय ले लिया था। ससुराल वालों ने उसे आश्वासन दिया था कि पति उसे लेने आएगा और उसके साथ दोबारा निकाह कर लेगा। दो अक्तूबर को पति उसके पास आया और कहने लगा कि वह रात को रुककर सुबह चला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में उसने दुष्कर्म किया और कहा कि वह सहारनपुर जाकर दोबारा निकाह कर लेंगे। अगले दिन पति बहाना बनाकर वहां से चला गया और देर रात वापस आया। सुबह चलने की बात कहकर आरोपी दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। चार अक्तूबर को वह उसे अपने साथ ले गया और सहारनपुर में अपने घर के पास उतारकर कहने लगा कि तुम घर चलो... मैं थोड़ी देर में आता हूं। 


उसी रात देवर उसके कमरे में आया और दुष्कर्म किया। देवर ने कहा कि बिना हलाला के आप अपने पति के साथ नहीं रह सकती। यह बात पीड़िता ने अपनी सास को बताई लेकिन उसने एक न सुनी और कहा कि हमारे धर्म में हलाला के बिना दोबारा अपने पति के साथ नहीं रह सकती। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed