{"_id":"6065bf4f73f9b73f823313a0","slug":"husband-killed-his-wife-in-barnala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा नशा : शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, अक्सर दोनों में होता था झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ये कैसा नशा : शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, अक्सर दोनों में होता था झगड़ा
Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बरनाला जिले के गांव भूरे में शराबी पति ने घर में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह (35) निवासी गांव भूरे की शादी हरप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी ईंट भट्ठे पर काम करते थे।
विज्ञापन
जगसीर सिंह शराब पीने का आदी था। 31 मार्च की रात को वह नशे की हालत में घर आया। किसी बात पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। एक अप्रैल की सुबह वह उठा और घर से चला गया। जब घर लौटा तो नशे में धुत था। उसकी पत्नी सो रही थी। उसने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका के भाई वकील सिंह ने बताया कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है। शराब पीकर वह अक्सर उसकी बहन से झगड़ा करता था। थाना धनौला के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई वकील सिंह के बयान पर आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन