फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband holds wife's feet and apologizes in court

कोर्ट में मुजरिम ने पत्नी के पैर पकड़ मांगी माफी

Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
husband holds wife's feet and apologizes in court

अदालतों से अपराधियों को सजा और माफी देने के बारे में आपने भी पढ़ा-सुना होगा, लेकिन शुक्रवार को जिला अदालत में शिकायतकर्ता पत्नी ने ऐसी दरियादिली दिखाई कि जज को भी आरोपी के प्रति नरमी बरतनी पड़ी।

विज्ञापन


पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था, लेकिन मसला घर बसने और उजड़ने का था। इसलिए जज ने कोर्ट रूम में ही आरोपी को पत्नी के पैर पकड़कर माफी मांगने की सजा सुनाई और भरी अदालत में माफी मांगने के बाद बरी कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यह अंतिम माफी होगी।
विज्ञापन


यदि आगे से शिकायत आई तो कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। गौरतलब है कि आईपीसी की धारा 307 के तहत दर्ज मामले में सात साल से लेकर फांसी तक की सजा है।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता महिला ने कोर्ट से सुलह कराने की गुहार लगाई। दलील दी कि आरोपी उसका पति है। अगर उसे सजा हो जाती है तो परिवार बिखर जाएगा और उसका भविष्य खराब हो जाएगा। इसके बाद जज ने नरमी बरती और परिवार टूटने से बचाने के लिए आरोपी पति को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ किए थे 11 वार

husband holds wife's feet and apologizes in court

जज ने कहा-बेटी की तरह विदा करो: कोर्ट ने शिकायतकर्ता के वकील से कहा कि महिला अपने टूटते परिवार को बचाने के लिए फिर से पति के साथ रहना चाहती है। वह नई शुरुआत करने जा रही है, इसलिए उसे बेटी की तरह विदा करो।

‘मां की सेवा की बजाय कोर्ट तक ले आए’: केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में पीड़िता की मां भी मौजूद थीं और उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। उन्हें रोता देखकर जज ने आरोपी से कहा ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए। मां की सेवा करने की बजाय उन्हें इस उम्र में कोर्ट के चक्कर कटवा रहे हो।’

शिकायत के अनुसार यह वारदात पिछले साल चार नवंबर की सुबह को हुई थी। आईटी पार्क स्थित ऑफिस से नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रही कार सवार पत्नी पर सेक्टर-27/28/29/30 चौक के पास आरोपी ने तेजधार चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए थे। आरोपी ने उस पर करीब 11 वार किए। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को तुरंत सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच अस्पताल पहुंचाया। वहीं थाना पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी का कामकाज न करना बना था झगड़े का कारण:
दोनों की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। उनका नौ वर्षीय एक बेटा भी है। आरोपी शादी के बाद से ही कोई कामकाज नही करता था,जिसके चलते वह पत्नी से पैसों के लिए झगड़ा और मारपीट कर रहा था। इससे तंग आकर पत्नी खरड़ स्थित अपने परिजनों के पास रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed