{"_id":"b9ee4fd70c31e8f08208690d126287cb","slug":"husband-commit-suicide-after-wife-threatening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने दी ऐसी धमकी, पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने दी ऐसी धमकी, पति ने लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में पत्नी के नाम सारी संपत्ति नहीं कराने पर दहेज का केस दर्ज कराने की धमकी मिलने पर एक युवक ने फांसी लगा ली। पीड़ित बोहर निवासी नरेंद्र उर्फ पिंटू (25) ने अनाज मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र के एक कमरे में लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर फांसी लगाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की मां धनपति के बयान पर पत्नी सहित मायके पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी कमला नगर निवासी ज्योति, उसकी मां अनीता, पिता जयपाल और बुआ कुंती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 3 साल पहले मूलरूप से बखेता निवासी नरेंद्र की शादी कमला नगर की ज्योति से हुई थी।
विज्ञापन
दोनों की एक 8 महीने की बेटी है। नरेंद्र पिछले काफी समय से अपने चाचा फूल सिंह के साथ अनाज मंडी के काम करता था। फूल सिंह को नगर निगम की ओर से अनाज मंडी में सफाई का ठेका मिला हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे किसान सेवा केंद्र के कमरे में नरेंद्र अकेला था।
विज्ञापन
एक घंटे बाद जब फूलसिंह कमरे में पहुंचे तो नरेंद्र का शव पंखे के हुक से रस्सी के फंदे से लटका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की मां ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि पिछले काफी समय से नरेंद्र की पत्नी, सास, ससुर और बुआ नरेंद्र पर सारी संपत्ति ज्योति के नाम करने का दबाव बना रहे थे।
मायके पक्ष के लोग नरेंद्र को ऐसा नहीं करने पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराने की भी धमकी दे रहे थे। 6 महीनों से ज्योति अपने मायके में रह रही थी। इसी से परेशान होकर नरेंद्र ने आत्महत्या कर ली।