फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband brutally kills wife in Moga of Punjab

Punjab News: चरित्र पर शक करना पड़ा जिंदगी पर भारी, पति ने दी ऐसी मौत... लोगों का कलेजा कांप उठा

Mon, 08 Jan 2024 10:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Jan 2024 10:23 PM IST
सार

पंजाब के मोगा जिले में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हालत देख लोगों को कलेजा कांप उठा। धारदार हथियारों से आरोपी ने पत्नी पर क्रूरता से हमला किया। उसकी एक आंख तक निगल आई थी। हाथ और सिर पर गंभीर चोट भी आई।

विज्ञापन
Husband brutally kills wife in Moga of Punjab
सरबजीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले के गांव बहोना में एक महिला पर पति ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथों और सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसकी एक आंख भी निकल आई। घायल महिला को ग्रामीण कैंटर से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को फरीदकोट रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी पति हरमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात रविवार सुबह की है। महिला के चरित्र पर आरोपी पति शक करता था। बस इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


मोगा एसपी (गुप्तचर) अजय राज सिंह ने बताया कि रविवार को मोगा के बहोना की रहने वाली सरबजीत कौर को उसके पति ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया था। उसकी फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सरबजीत कौर का पति चरित्र पर शक करता था। सरबजीत कौर के पति को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed