फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife killed in accident in Khanna

Punjab News: खन्ना में नहर में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, फगवाड़ा में साले और फाजिल्का में मामा की गई जान

Fri, 30 Jun 2023 12:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/कपूरथला/फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/कपूरथला/फाजिल्का (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 12:33 AM IST
सार

कपूरथला जिले के फगवाड़ा सदर थाने के अंतर्गत गांव खलवाड़ा के नजदीक बाईपास रोड पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल है।

विज्ञापन
Husband and wife killed in accident in Khanna
नहर से गाड़ी निकलते गोताखोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को दोराहा के पास बने गुर्थली पुल के पास बारिश की वजह से एक कार नहर में जा गिरी। कार में पति-पत्नी सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरमेल सिंह (75) व पत्नी मलकीत कौर (70) निवासी मोगा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दंपती के शव बाहर निकाले गए। पता चला है कि दोनों दोराहा के किसी निजी अस्पताल में दवाई लेने आए थे। बारिश होने के कारण रास्ता भटक गए थे। मौजूद लोगों ने बताया कि जब गाड़ी को पीछे की तरफ कर रहे थे तो वह पत्थर से टकराकर नहर में जा गिरी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में जीजा घायल, साले की मौत

उधर, कपूरथला जिले के फगवाड़ा सदर थाने के अंतर्गत गांव खलवाड़ा के नजदीक बाईपास रोड पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल है। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा बाईपास रोड पर गांव खलवाड़ा के मोड़ पर एक कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर जीजा और साला सवार था। दोनों फगवाड़ा से खरीदारी कर अपने गांव लखपुर जा रहे थे। इस दुर्घटना में साले कुलदीप कुमार निवासी फिल्लौर की मौत हो गई जबकि लखपुर निवासी जीजा पवन कुमार गंभीर रूप से घायल है। कुलदीप अपनी बहन व जीजा से मिलने लखपुर गांव आया हुआ था। 

जलालाबाद: सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजी गंभीर

फाजिल्का में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई जबकि भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने फरीदकोट रेफर कर दिया। 



पेडीवाल गली फाजिल्का निवासी मनीष पेडीवाल (49) की भांजी महक (18) अरनीवाला में बीकॉम का पेपर देकर लौट रही थी। वह गांव चुआड़ियां वाली तक बस से आई थी। उसे लेने मनीष स्कूटी से चुआड़ियां वाली गया था। भांजी को लेकर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि मनीष ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed