फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife dead body found in Suspicious Circumstances in Ludhiana

लुधियानाः फंदे पर झूलते मिले पति-पत्नी, सोती मिली तीन साल की मासूम, देखकर बेटा सहमा

Tue, 05 Mar 2019 09:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife dead body found in Suspicious Circumstances in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

सलेम टाबरी की भारती कालोनी स्थित गली नंबर दस में रहने वाले पंकज (30) और पूनम (27) ने रविवार देर रात अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगा जान दे दी। घटना का पता सोमवार की सुबह उस समय चला जब दंपति कमरे से बाहर नहीं आए और परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटकते देख सब हैरान हो गए। 

विज्ञापन


दंपति के शव लटक रहे थे और नीचे तीन साल की मासूम बेटी आराम से सो रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए है। पुलिस पता लगा रही है कि दोनों ने आत्महत्या किस कारण की। 
विज्ञापन


मृतक पंकज के भाई नीरज ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के सिकंदराबाद के रहने वाले हैं। यहां पूरा परिवार एक मकान में रहता है। पंकज एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी करीब आठ साल पहले पूनम के साथ हुई थी। उसका चार साल का बेटा है और तीन साल की बेटी है। नीरज ने बताया कि कुछ दिनों से पंकज परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Husband and wife dead body found in Suspicious Circumstances in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

वह बता रहा था कि काफी परेशान है और ऐसा लग रहा है कि वह किसी की हत्या कर देगा या फिर खुद आत्महत्या कर लेगा। ऐसी बात होने पर नीरज ने पंकज से काफी पूछताछ की कि वह किस वजह से परेशान है, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रविवार शाम को दोनों भाई घर का राशन खरीद कर लाए। रात को परिवार ने साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद पंकज का बेटा नीरज के पास सो गया, जबकि बेटी पंकज और पूनम के पास सो रही थी। 

सोमवार सुबह जब आठ बजे तक दोनों बाहर नहीं आए तो नीरज उन्हें जगाने के लिए चला गया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद नीरज ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दोनों के शव लटकते देख उसके होश उड़ गए। उनका शोर सुन कर आसपास लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। एसीपी नार्थ मुख्तयार राय ने बताया कि अभी तक दोनों की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed