फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife brutally murdered in Batala

बटाला में दोहरा हत्याकांड: घर पर लगा था ताला, अंदर पड़ी थीं पति-पत्नी की लाशें, फोन कॉल से वारदात का खुलासा

Fri, 11 Aug 2023 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 06:29 PM IST
सार

थाना श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Husband and wife brutally murdered in Batala
दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला के गांव मीके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति घर पर अकेला था। उनका बेटा विदेश में है। दो दिनों से पति-पत्नी में से किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद घर का ताला तोड़ अंदर कमरे में देखने पर पति-पत्नी की लाश पड़ी मिली।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पूर्व बीएसएफ कर्मी लश्कर सिंह और उनकी पत्नी अमरीक कौर के रूप में हुई है। वहीं, थाना घुमान की पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया।
विज्ञापन


मृतक लश्कर सिंह के भतीजे जोरावर सिंह ने बताया कि उनके चाचा का बेटा मनप्रीत सिंह दुबई में रहता है। मनप्रीत का उसे फोन आया कि वह पिछले दो दिनों से अपने घरवालों को फोन कर रहा है लेकिन उसके फोन का कोई जवाब नहीं दे रहा। जोरावर सिंह ने बताया कि वह घर गया तो देखा कि  बाहर से ताला लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात को वह दोबारा करीब 11 बजे चाचा के घर गया तो फिर भी ताला लटका मिला। शक के आधार पर गांव की पंचायत बुलाकर घर का ताला तोड़कर जब कमरे में देखा तो चाचा लश्कर सिंह और चाची अमरीक कौर की लाश पड़ी थी। उनका बेरहमी से किसी ने कत्ल किया है। जोरावर सिंह ने बताया कि शवों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि उनकी हत्या करीब दो दिन पहले की गई है।


वहीं, इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed