फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife beaten make hostage in Ludhiana

चोरी का आरोप लगा पति-पत्नी को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife beaten make hostage in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के लुधियाना में दंपति को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। यहां के हैबोवाल के नेता जी पार्क इलाके में चोरी का आरोप लगाकर एक महिला ने पड़ोसी महिला को बहाने से घर बुलाया। वहां महिला को बंधक बना लिया गया। जब महिला का पति उसे ढूंढता हुआ वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उसे भी बंधक बनाकर दंपति को बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


किसी तरह खुद को छुड़वाकर दंपति वहां से निकले। उन्होंने इसकी शिकायत थाना हैबोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पूनम की शिकायत पर उमा देवी, कुशलपाल सिंह, राहुल मीट मुर्गे वाला, विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पूनम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह उमा देवी को एक साल से जानती है। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था। उमा देवी के घर से 50 हजार रुपये चोरी हुए होंगे। उस बारे में उसे पता नहीं था। सात अप्रैल को उमा देवी ने उसे बुलवाया कि उसकी सेहत ठीक नहीं है। वह कुछ समय के लिए उसके पास आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी के साथ बाइक पर बैठ उमा देवी के घर आ गई। पूनम का कहना है कि वहां आते ही उमा देवी ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। उसने कहा कि 4 अप्रैल को जब वह उसके घर आई थी तो वह वहां से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गई थी। जब पूनम ने इस बारे में कुछ भी पता न होने की बात की तो आरोपियों ने पूनम के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया।


जब उसका पति उसे ढूंढता आया तो उन्होंने उसे भी बांध लिया और पीटा। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed