{"_id":"b86f630e3f51a149f4e4c02e2e496e4b","slug":"huge-firing-on-ambulence-driver-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गाड़ियां तोड़ डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गाड़ियां तोड़ डाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ युवकों ने देर रात एंबुलेंस लेकर घर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके बाद एंबुलेंस समेत तीन गाड़ियां तोड़ दी। घटना सेक्टर 24 की है।
विज्ञापन
मकान नंबर 2022 निवासी कमलजीत ने बताया कि उसकी एंबुलेंस पीजीआई में लगी हुई है। देर रात करीब सवा बारह बजे उसका भाई अनिल पीजीआई से एंबुलेंस लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
कमलजीत के मुताबिक जब उसका भाई घर के पास पहुंचा तो पीछे से चार पांच गाड़ियों पर सवार होकर आए करीब 20 युवकों ने अनिल पर फायरिंग कर दिया। इसके बाद युवकों ने एंबुलेंस समेत तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं।
कमलजीत ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों की एंबुलेंस भी पीजीआई में लगी हुई है। एंबुलेंस चलाने को लेकर उनका अनिल से विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसके भाई पर हमला किया गया।
अनिल ने हमला करने वालों को पहचानने का दावा भी किया है। उसके मुताबिक उस पर हमला राजीव, गगन, बिल्ला, सौरव, सैरी और मैडी और उनके साथियों ने किया। ये सभी धनास और आसपास के रहने वाले हैं।