फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   huge firing in sonipat of haryana, three people killed including father and daughter

कहासुनी के बाद दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 की मौत

Tue, 01 Nov 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 01 Nov 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
huge firing in sonipat of haryana, three people killed including father and daughter
हरियाणा के सोनीपत में फायरिंग, तीन लोगों की मौत
हरियाणा के सोनीपत में सोमवार की रात कहासुनी के बाद दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें बाप और बेटी समेत 3 लोग मारे गए। घटना लाल दरवाजा कुम्हार गेट इलाके की है।
विज्ञापन


इसके पीछे महावीर जयंती पर हुआ कोई विवाद बताया जा रहा है, जिसको लेकर दोनों गुटों में तनाव चल रहा था। फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए दोनों गुटों के घरों के बाहर भारी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर जयंती पर हुआ था विवाद

huge firing in sonipat of haryana, three people killed including father and daughter
हरियाणा के सोनीपत में फायरिंग, तीन लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच महावीर जयंती पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव चला आ रहा था। उस दौरान सामाजिक तौर पर झगड़ा निपटा दिया गया था और मामला थाने भी नहीं पहुंचा था।

लेकिन सोमवार देर शाम को मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग ने एक ही पक्ष के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक पक्ष के पिता-पुत्री महाबीर (55) व नीतू (32) के अलावा मोंटी की मौत हो गई। इसी पक्ष के नवीन की भी गोली लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, दूसरे पक्ष के संजय व पूनम को गोली लगी है। पुलिस ने इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसे बाद में परिजन निजी अस्पताल में ले गए। फायरिंग से घायल संजय व नवीन बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

छावनी बना अस्पताल परिसर

huge firing in sonipat of haryana, three people killed including father and daughter
हरियाणा के सोनीपत में फायरिंग, तीन लोगों की मौत
दोनों पक्षों में हुई फायरिंग के चलते कुम्हार गेट में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र व सामान्य अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

वहीं, दोनों परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी प्रदीप, सिटी एसएचओ अजय मलिक व सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र राव मौके पर पहुंचे।

डीएसपी प्रदीप ने बताया कि महावीर जयंती पर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रहा था। इसी रंजिश के चलते सोमवार देर रात दोनों पक्षों में फायरिंग हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत व तीन घायल हुए हैं।

मामले की जांच की जा रही है। घायलों व परिजनों के बयान लिए जाने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed