{"_id":"587bac4b4f1c1bd103efe3dd","slug":"huge-accident-in-samrala-newar-khanna-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरला में भयानक सड़क हादसा, शिवसेना नेता समेत 3 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समरला में भयानक सड़क हादसा, शिवसेना नेता समेत 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में शिवसेना समराला प्रधान समेत तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समरला क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में पुलिस कर्मचारी परमजीत सिंह निवासी माछीवाड़ा, शिवसेना प्रधान समराला जोगाराज जोगा और शिवसेना सदस्य जसनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे समराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवसेना प्रधान जोगराज शनिवार देर रात अपने साथियों के साथ गाड़ी में जालंधर से समराला आ रहे थे। समराला के पास उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अमरजीत सिंह चला था। इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई और दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कि गाड़ी के दो हिस्से हो गए।
हादसे में पुलिस कर्मचारी परमजीत सिंह निवासी माछीवाड़ा, शिवसेना प्रधान समराला जोगाराज जोगा और शिवसेना सदस्य जसनप्रीत की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरजीत बुरी तरह से घायल हो गया। उनके पीछे आ रहे शिवसेना के जिला प्रधान रमन बड़ेरा ने घायल अमरजीत को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।