{"_id":"5fbf5a263120c0a70a57e4f6a350b3af","slug":"htet-exam-leak-main-accused-rajender-randhawa-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट-3 पेपर लीक केस में मुख्यारोपी राजेंद्र रंधावा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटेट-3 पेपर लीक केस में मुख्यारोपी राजेंद्र रंधावा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 22 Dec 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट लेवल तीन का पेपर लीक करने के मुख्य आरोपी इंडियन पब्लिक स्कूल के परीक्षा अधीक्षक राजेंद्र रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने माना है कि उसने ही परीक्षा के टाइम से पहले एक पैकेट से प्रश्न पत्र को निकाल लिया था और बाद में उसकी फोटो कॉपी करा कर बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दस दिन के पुलिस रिमांड की डिमांड की, लेकिन अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी पेपर लीक में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। पेपर लीक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एचटेट पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी को रविवार शाम को सूचना मिली कि पेपर लीक करने का मुख्य आरोपी सोनीपत निवासी राजेंद्र रंधावा जींद बस स्टैंड पर खड़ा है और वह बाहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बस स्टैंड पर छापेमारी करके आरोपी राजेंद्र रंधावा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी राजेंद्र रंधावा ने खुलासा किया कि वह इंडियन पब्लिक स्कूल सोनीपत में राजनीतिक विज्ञान का प्राध्यापक है और एचटेट परीक्षा में उसे परीक्षा केंद्र का अधीक्षक बनाया गया था। उसके परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों के पैकेट पहुंचते ही उसने लगभग एक घंटे पहले पैकेट को खोल लिया और स्कूल में ही मौजूद फोटो स्टेट मशीन से फोटो कापी निकाल ली।
फोटो कॉपी को उसने विकास नगर सोनीपत निवासी जेबीटी टीचर सगे भाई पवन व अजय को दे दिए। इसके बाद जेबीटी बंधुओं ने पेपर को हल कराकर अपने भानजे नीतेश की सहायता से व्हाट्सअप पर भेज दिया। इस दौरान आरोपियों ने चांदनी चौक नाम के व्हाट्सअप ग्रुप में 55 लोगों को आंसर-की भेजा गया।
इसके अलावा अन्य लोगों को भी पेपर की आंसर-की भेजी गई। लेकिन इसी दौरान जींद में आंसर-की के साथ नरवाना निवासी रघुबीर तथा अमित को पुलिस ने काबू कर लिया। जिसके बाद इस मामले में कड़ी जुड़ती गई। इसके बाद पेपर लीक मामले में परीक्षा अधीक्षक राजेंद्र रंधावा तथा सोनीपत निवासी पवन व अजय का नाम सामने आया।
इसके बाद से तीनों भूमिगत हो गए और पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। लेकिन रविवार देर शाम पुलिस ने फरार चल रहे राजेंद्र रधावा को गिरफ्तार करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि इस मामले से जुड़े दो आरोपी सोनीपत निवासी पवन व अजय फिलहाल फरार चल रहे हैं।
एक करोड़ में तय हुआ पेपर लीक का सौदा
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेंद्र रंधावा ने खुलासा किया कि लंबे समय से उसके संपर्क में विकास नगर सोनीपत निवासी सगे भाई अजय व पवन थे। एचटेट लेवल तीन का पेपर लीक करने के लिए वह योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा केंद्र का अधीक्षक बन गया।
पेपर लीक करने के लिए उसका लगभग एक करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ और पेपर लीक करने की यह राशि परीक्षा परिणाम आने के बाद मिलनी थी। वह पेपर लीक करने में तो सफल हो गया, लेकिन जींद में दो युवक आंसर-की के साथ पकड़े जाने पर उनकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।
जम्मू में छुपा रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार जींद में आंसर-की के साथ पकड़े जाने की भनक लगते ही आरोपी राजेंद्र रंधावा सोनीपत से फरार हो गया। इस दौरान आरोपी जम्मू पहुंच गया। जहां पर वह होटल में कई दिन तक रुका, पुलिस से बचने के लिए वह लगातार लोकेशन बदलता रहा। इस दौरान जम्मू से निकलकर वह किसी दूसरे ठिकाने पर जा रहा तो जींद बस स्टैंड पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी राजेंद्र रंधावा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मामले से जुड़े अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे।